फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Opportunity for direct admission now as seats remain unfilled.

लविवि : सीटें न भरने से अब सीधे प्रवेश का मौका

Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Opportunity for direct admission now as seats remain unfilled.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परास्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने लविवि के किसी भी पीजी कोर्स में आवेदन किया था, वे 31 अगस्त तक प्रवेश कार्यालय (मैत्री भवन) में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 43 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में सीटें न भर पाने की वजह से यह सीधा प्रवेश का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि एमए, एमएससी, एमकॉम और एमटेक सहित विभिन्न विषयों में सीटें उपलब्ध हैं। इनमें डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स, एआई एंड मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। योग, पब्लिक पॉलिसी और वूमेन स्टडीज जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी प्रवेश होंगे। आवेदन के साथ सत्र 2026-27 के पीजी आवेदन की प्रतिलिपि लगाना होगा। साथ ही स्व प्रमाणित प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर दाखिला

यदि रिक्त सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। दाखिला स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों में होंगे प्रवेश

एमए प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व , एमए महिला व जेंडर अध्ययन, एमए आचार्य , एमए लोक नीति और शासन , एमए अरब संस्कृति, मास्टर ऑफ पॉपुलेशन स्टडीज, एमए अरबी, एमएससी, पर्यावरण विज्ञान, एमए कंपोजिट हिस्ट्री ,एमएससी कंप्यूटर साइंस, सेल्फ फाइनेंस, एमए रक्षा अध्ययन, एमएससी डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स , एमए फ्रेंच, एमएससी, एआई और मशीन लर्निंग, एमए वास्तु शास्त्र , एमएससी, साइबर सुरक्षा और साइबर फोरेंसिक , एमए सीसीजेए

, एमए ज्योतिष विज्ञान, एमए गृह विज्ञान ,एमए भाषा विज्ञान, एमए संस्कृत, एमए फ़ारसी एमए उर्दू, एमबीए फार्मास्युटिकल, प्रबंधन एमएससी नवीकरणीय ऊर्जा , एमएससी, आणविक एवं मानव आनुवंशिकी, एमए/एमएससी योग, एम टेक कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पार्ट-टाइम प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed