फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Muskan Pandey secured the top position in the Developed India Youth Leaders Debate.

लविवि: विकसित भारत युवा लीडर्स डिबेट में मुस्कान पांडे रहीं अव्वल

Sun, 14 Dec 2025 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Muskan Pandey secured the top position in the Developed India Youth Leaders Debate.

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत यंग लीडर्स डिबेट कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम के लिए लविवि को नोडल केंद्र व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके. शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। आयोजन लविवि और युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कुल दस ट्रैक रखे गए, जिनमें प्रत्येक ट्रैक से तीन-तीन प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया। यहां लविवि की छात्रा मुस्कान पांडे (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने इनोवेशन विद ट्रेडिशन ट्रैक में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी अंतिम चरण में 10, 11 व 12 जनवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माैजूदगी में विकसित भारत की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधि अजय कश्यप व उप्र शासन की ओर से निदेशक युवा कल्याण संजय सिंह व उप-निदेशक अजात शत्रु शाही माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed