{"_id":"65397f9fd3989a4b69073e79","slug":"lucknow-university-lucknow-news-c-13-lko1012-466118-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नियमित होगा लविवि का भूगोल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नियमित होगा लविवि का भूगोल विभाग
Thu, 26 Oct 2023 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय का भूगोल विषय नियमित पाठ्यक्रम के तौर पर जाना जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने राज्यपाल सचिवालय के एक पत्र का संज्ञान लेते हुए, सभी राज्य विश्वविद्यालयों में भूगोल विषय को नियमित पाठ्यक्रम के तौर स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी ने 19 अक्तूबर को इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से कैप्टन उग्रसेन कुरील के पत्र का संज्ञान लिया गया है जिसमें उन्होंने राज्यपाल से सभी राज्य विवि में भूगोल विषय का नियमित विभाग बनाए जाने की मांग की थी। इस मांग पर राज्यपाल सचिवालय ने शासन को कार्रवाई करने की अपेक्षा की है जिसके बाद विशेष सचिव ने ये निर्देश जारी किया है।
लविवि में भूगोल विषय को लंबे समय से नियमित पाठ्यक्रम का विभाग बनाने की कवायद चल रही है। इस संबंध में पहले भी विवि की वित्त समिति से प्रस्ताव पास करवाकर शासन को भेजा जा चुका है। शासन के निर्देश के बाद अब इन प्रयासों को और बल मिल गया है। लविवि में वर्ष 2002 से भूगोल विषय स्ववित्तपोषित प्रणाली के आधार पर चल रहा है। इसमें स्नातक स्तर पर 80 और परास्नातक की 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
ज्यादा चुकानी पड़ती है फीस
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम होने के चलते भूगोल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अधिक शुल्क चुकाना पड़ता है। विद्यार्थी को स्नातक स्तर पर भूगोल लेने के लिए चार हजार रुपये प्रति सेमेस्टर अतिरिक्त फीस जमा करनी होती है। यह फीस बीए की सामान्य फीस 3027 से भी ज्यादा है। इसी तरह पीजी स्तर पर पढ़ाई के लिए 15,080 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं परास्नातक के अन्य नियमित पाठ्यक्रमों की फीस 4120 रुपये ही है। ज्यादा फीस के चलते विद्यार्थियों को परेशानी होती है। हालांकि लविवि में भूगोल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की अधिक मांग हैं।
यहां नियमित कोर्स के तौर पर हो रहा संचालन
भूगोल विभाग शहर के एक मात्र राज्य विवि, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, नेशनल पीजी कॉलेज, अवध गर्ल्स कॉलेज, डीएवी कॉलेज, महाराजा बिजली पासी कॉलेज और महामाया डिग्री कॉलेज में नियमित पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित है। वहीं अगर लविवि के पांचों जिलों में सहयुक्त कॉलेजों की बात करें तो स्नातक स्तर पर 160 कॉलेजों में और परास्नातक स्तर पर 26 कॉलेजों में स्ववित्तपोषित प्रणाली पर चल रहा है।
शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
शासन की ओर से भेजे पत्र में जो निर्देश मिले हैं, उनका पालन किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव मांगा जाएगा। इसके बाद उसे कार्यपरिषद व अन्य जगहों से पास करवाकर शासन को भेजा जाएगा।
- डॉ. विनोद कुमार सिंह, रजिस्ट्रार- लखनऊ विश्वविद्यालय