{"_id":"58ef4c774f1c1b6137cf87f7","slug":"lucknow-university-graduate-exam-date-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड से टकराने वाली एलयू स्नातक की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएड से टकराने वाली एलयू स्नातक की परीक्षाएं स्थगित
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा और लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं की तिथियों में टकराव होने के बाद विवि ने दो व तीन मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अभी विवि ने इन परीक्षाओं की नई तारीखों का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
बीएड की प्रवेश परीक्षा तीन मई को निर्धारित है।लखनऊ विवि में स्नातक सोशल वर्क और मैथ्स की तृतीय वर्ष की परीक्षा और बीएड की प्रवेश परीक्षा तीन मई को एक साथ पड़ रही थी, जिसके कारण हजारों विद्यार्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था कि वह स्नातक की परीक्षा में शामिल हों या बीएड की।
विज्ञापन
लविवि ने इन परीक्षार्थियों को राहत देते हुए दो और तीन मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। विवि के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
हालांकि विवि ने स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीख अभी जारी नहीं की है। जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि स्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी बीएड संयुक्त परीक्षा में शामिल होने का फैसला कोर्ट ने दिया था।