{"_id":"6a0bd6605fbaa43dc7011553","slug":"lucknow-university-female-student-stated-in-her-statement-assistant-professor-used-to-pressure-her-to-meet-him-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल मामला: छात्रा बोली- मिलने का दबाव बनाता था असिस्टेंट प्रोफेसर, फोन करके करता था आपत्तिजनक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल मामला: छात्रा बोली- मिलने का दबाव बनाता था असिस्टेंट प्रोफेसर, फोन करके करता था आपत्तिजनक बातें
Tue, 19 May 2026 08:48 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 08:48 AM IST
सार
वायरल ऑडियो मामले में छात्रा ने अपने बयान में कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने का दबाव बनाता था। फोन करके आपत्तिजनक बातें करता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Girl Student demo
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को पेपर लीक कराने का प्रलोभन देकर अशोभनीय बातें करने के मामले में महिला अफसर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
छात्रा ने बयान में कहा है कि विवि का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह उस पर मिलने का दबाव बनाता था। वह अक्सर कहता था कि कोई जरूरत हो तो बताओ मैं पूरी कर दूंगा। आरोपी ने छात्रा को पेपर लीक कराकर देने का प्रलोभन दिया था।
विज्ञापन
छात्रा ने अपने बयान में कहा कि कई महीने से असिस्टेंट प्रोफेसर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। छात्रा जब आरोपी को देखकर रास्ता बदल देती थी तो वह फोन करता था। उसने कई बार छात्रा को फोन किया था और आपत्तिजनक शब्द कहे थे। छात्रा ने लीक पेपर लेने से मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने दबाव डाला था। पूछताछ में छात्रा ने वायरल ऑडियो को दोहराया।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर ने उससे जंतु विज्ञान और दूसरे विषयों के पेपर आउट कराकर देने की बात कही थी। आउट पेपर दिलाने के बहाने वह मिलने का दबाव डाल रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रोफेसर का बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था। इसके बाद लविवि के कुलपति ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।