फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University extends application deadline for undergraduate admissions.

Lucknow News: लविवि ने स्नातक में प्रवेश के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

Tue, 23 Jun 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University extends application deadline for undergraduate admissions.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। 22 जून को आवेदन के लिए अंतिम तिथि रखी गई थी जिसे बढ़ाकर अब 28 जून कर दिया गया है। इससे पहले भी अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 22 जून की गई थी। हालांकि परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी 25 जून ही है।
विज्ञापन

लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल गौरव के अनुसार, यूजी और यूजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून तक थी। इसे बढ़ाकर अब 28 जून कर दिया गया है। पूर्व में यूजी और पीजी के लिए अंतिम तिथियां पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं। एक बार फिर से इसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के अनुसार, 28 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में संचालित बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश सीयूईटी-यूजी मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी-यूजी 2026 की परीक्षा दी है, उन्हें लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed