{"_id":"604531268ebc3ec89a5c5bef","slug":"lucknow-university-decleared-phd-seats-for-admission-lucknow-news-lko568438855","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में पीएचडी की 439 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में पीएचडी की 439 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में सत्र 2020-21 में पीएचडी में 439 सीटों पर प्रवेश होगा। इसमें लविवि में 329 व कॉलेजों में 110 सीटें हैं। सर्वाधिक 50 सीटें भौतिक विज्ञान विभाग में है, जबकि कई विभागों में सीटें शून्य भी हुई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को विभागवार सीटों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू हो रही है। इसके साथ ही विवि प्रशासन इस बार से नौकरी पेशा लोगों के लिए पार्ट टाइम पीएचडी में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें 76 सीटें निर्धारित की गई हैं।
बता दें कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया तो नौ मार्च से प्रस्तावित की थी, लेकिन विभागों की लापरवाही से सीटों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। इस पर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘तीन दिन बाद शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, पर सीटों का पता नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसका विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान लिया और प्रवेश से पहले पीएचडी सीटों का विस्तृत ब्योरा रविार को जारी कर दिया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी सीटों का विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिया जाएगा।
पीएचडी में विषयवार सीटों की स्थिति
विषय लविवि कॉलेज
प्राचीन भारतीय इतिहास 03 00
अरबी 21 00
अर्थशास्त्र 15 08
अंग्रेजी 14 12
फ्रेंच 04 00
हिंदी 03 15
मध्यकालीन व आधुनिक भारतीय इतिहास 16 00
ज्योतिर्विज्ञान 01 00
भाषा विज्ञान 04 00
प्राच्य संस्कृत 04 00
फारसी 06 00
दर्शनशास्त्र 06 00
राजनीति शास्त्र 06 00
मनोविज्ञान 06 00
लोक प्रशासन 05 00
संस्कृत एवं प्राकृत भाषा 14 00
समाज कार्य 06 00
समाजशास्त्र 16 26
उर्दू 02 00
पाश्चात्य इतिहास 03 00
व्यावहारिक अर्थशास्त्र 18 00
वाणिज्य 10 12
शिक्षा शास्त्र 11 00
विधि 15 00
जैव रसायन 02 00
वनस्पति विज्ञान 12 00
रसायन विज्ञान 11 20
कंप्यूटर विज्ञान 06 00
भूगर्भ विज्ञान 08 00
गणित 13 00
भौतिक विज्ञान 50 00
सांख्यिकी 06 00
प्राणि विज्ञान 12 17
इन विभागों में सीटें हुईं शून्य
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी विस्तृत जानकारी के अनुसार उक्त के अलावा मानव विज्ञान, रक्षा अध्ययन, भूगोल, गृह विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, महिला अध्ययन, व्यापार प्रशासन, व्यापारिक कला, ललित कला में सीटें शून्य भी हैं।
विज्ञापन
पार्ट टाइम पीएचडी का ब्योरा
विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार कराई जा रही पार्ट टाइम पीएचडी में अपेक्षाकृत काफी सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार प्राचीन भारतीय इतिहास में 03, अरबी में 01, अर्थशास्त्र में 02, अंग्रेजी में 08, फ्रेंच में 01, पत्रकारिता एवं जनसंचार 01, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 01, भाषा विज्ञान 02, दर्शनशास्त्र 02, राजनीति शास्त्र 05, संस्कृत एवं प्राकृत भाषा 01, समाज कार्य 02, समाज शास्त्र 04, व्यावहारिक अर्थशास्त्र 04, व्यापार प्रशासन 03, वाणिज्य 04, शिक्षा शास्त्र 08, विधि 09, जैव रसायन 01, वनस्पति विज्ञान 06, रसायन विज्ञान 01, भूगर्भ विज्ञान 03, भौतिक विज्ञान 02, सांख्यिकी 02 कुल 76 सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि इनको प्रवेश परीक्षा नहीं देनी है। इनका प्रवेश मेरिट, शार्ट लेखन व इंटरव्यू पर आधारित होगा।