{"_id":"5e1043128ebc3e87e75c2048","slug":"lucknow-university-administration-will-re-conduct-the-third-semester-exams-of-llb-3rd-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः फिर देनी होगी एलएलबी थ्री ईयर के तीसरे सेमेस्टर की पूरी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः फिर देनी होगी एलएलबी थ्री ईयर के तीसरे सेमेस्टर की पूरी परीक्षा
Sat, 04 Jan 2020 03:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन एलएलबी थ्री ईयर के तीसरे सेमेस्टर की पूरी परीक्षा फिर से कराएगा। विवि प्रशासन ने इसके पूर्व में हो चुके सभी चार पेपरों की परीक्षा निरस्त कर दी है। परीक्षा समिति की बैठक में शुक्रवार को यह निर्णय एलएलबी पेपर लीक मामले में बनी आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट देखने के बाद किया गया।
विज्ञापन
लविवि प्रशासन ने एलएलबी थ्री ईयर के तृतीय सेमेस्टर के सभी सात पेपर के साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों की बची हुई परीक्षाओं का नया कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा के दौरान वाट्सएप पर ऑडियो वायरल होने के समय तीन पेपर हो चुके थे।
विज्ञापन
घटना के अगले दिन एक पेपर की परीक्षा हुई थी। इसके बाद परीक्षार्थियों के हंगामे की वजह से एलएलबी थ्री ईयर के साथ ही अन्य परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं। आंतरिक जांच समिति में लविवि कार्य परिषद के सदस्य प्रो. एसके द्विवेदी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. चमन मेहरोत्रा और केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक प्रो. जेपी पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
यह है मामला
समिति ने एक जनवरी को अपनी रिपोर्ट दी थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विवि में शुक्रवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह रिपोर्ट रखी। इसके आधार पर समिति ने फैसला किया कि परीक्षा की शुचिता को देखते हुए पूर्व में हो चुके एलएलबी थ्री ईयर के तृतीय सेमेस्टर के सभी पेपर की परीक्षा निरस्त कर, दोबारा कराई जाए।
विवि ने परीक्षा का नया कार्यक्रम अपनी वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जारी कर दिया है। स्थगित हुए अन्य पाठ्यक्रमों का नया परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा नौ जनवरी से होंगी।
विवि में 11 दिसंबर को वाट्सएप पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थीं। इस ऑडियो में मोबाइल पर एक महिला परीक्षार्थी को शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र में आने वाले सवाल बताए जा रहे थे। लविवि के तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति शैलेश शुक्ला ने इस मामले में आंतरिक जांच समिति का गठन किया था।