{"_id":"64249180d716281239075003","slug":"lucknow-two-junior-engineers-of-electricity-corporation-dismissed-on-charges-of-bribery-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : रिश्वतखोरी में विद्युत निगम के दो अवर अभियंता बर्खास्त, जांच में पाए गए दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : रिश्वतखोरी में विद्युत निगम के दो अवर अभियंता बर्खास्त, जांच में पाए गए दोषी
Thu, 30 Mar 2023 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:28 AM IST
सार
कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो अभियंताओँ को बर्खास्त कर दिया है। कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के उपकेंद्र बीरूमऊ में कार्यरत अवर अभियंता ओम प्रकाश पर 26 मई को रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। उनका आडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इस पर उन्हें निलंबित करते हुए रहीमनगर से संबद्ध कर दिया गया था। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी में आरोप साबित होने के बाद कॉरपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने बुधवार को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह शामली जिले के उपकेंद्र दुल्लाखेड़ी में कार्यरत अवर अभियंता अशोक कुमार के खिलाफ ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
इसमें आरोप था कि अवर अभियंता ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेकर अवैध तरीके से ट्यूबवेल चलवाया। मामले की जांच हुई तो क्षेत्र में कई लोग अवैध तरीके से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। जांच के दौरान आरोपी अवर अभियंता ने अपना लिखित पक्ष भी नहीं रखा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से आई जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने अवर अभियंता को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन