फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two innocent brothers died by drowning after falling into a water-filled pit in a brick kiln, no acti

लखनऊ: ईंट भट्ठे में पानी से भरे गड्ढे में गिरे दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत, अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं

Mon, 28 Apr 2025 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 06:38 AM IST
सार

Accident in lucknow: लखनऊ में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना में दो मासूम भाई एक ईंट-भट्ठे में डूबकर मर गए। पुलिस के द्वारा अभी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Two innocent brothers died by drowning after falling into a water-filled pit in a brick kiln, no acti
डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे में लापरवाही से दो मासूम भाइयों सीतापुर जिले के हरगांव स्थित शेखपुर के मजरा खानपुर निवासी रवि(8) सोहित (6) की पांच फुट गड्ढे में भरे पानी में गिरने कर मौत हो गई। दोनों भाई खेलते हुए गड्ढे के पास पहुंचे और दोनों कब गड्ढे में गिर गए, किसी को पता तक नहीं चला।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बच्चों के पिता दीपक कुमार पत्नी जूली व बेटी गुड़िया (4) के साथ गोसाईगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव स्थित कंचन ब्रिक फील्ड पर रहकर ईंट पथाई का काम करते है। दीपक ने पुलिस को बताया रविवार दोपहर बेटा रवि छोटे भाई सोहित के साथ भट्ठे पर खेल रहे थे। वह बेटी को साथ लेकर पत्नी संग काम पर व्यस्त थे। दोपहर करीब दो बजे दंपती भोजन करने के लिए झोपड़ी पहुंचे तो दोनों बेटे वहां नहीं मिले। पति पत्नी अन्य साथी मजदूरों के साथ दोनों बेटों की तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शाम को एक बेटे का हाथ गड्ढे में दिखा
दीपक ने बताया कि करीब चार बजे खोजबीन के दौरान उन्हें झोपड़ी के पास बने पानी भरे गड्ढे में एक बेटे का हाथ पानी के बाहर दिखाई दिया। हाथ देखते ही उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर सुन भट्ठे पर मौजूद मजदूर मदद के लिए पहुंच गए । कुछ लोग पानी से भरे गड्ढे में उतरे और दोनों मासूम भाइयों को पानी से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर कटने से भर गया था पानी, नहीं थी बैरिकेडिंग
गांव के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले नहर कट जाने के कारण भट्ठे पर बने इस गड्ढे में भर गया था। आरोप है कि भट्ठे में बने गड्ढे में पानी भरने के बाद भट्ठे मालिक ने बैरिकेडिंग नहीं की। अगर गड्ढे के पास बैरिकेडिंग होती तो शायद हादसा न होता। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर परिजन कोई शिकायत करते हैं तो उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बच्चों को शव देखते ही मां हुई बेहोश
दोनों मासूम बच्चों का शव जब पानी से भरे गड्ढे से लोगों ने निकाल तो पास में खड़ी उनकी मां जूली दोनों का शव देखते ही बेहोश हो गई। भट्ठे में रहने वाली अन्य महिलाओं ने किसी तरह उनको संभला। होश में आने पर जूली दोनों बेटों के शव से लिपट कर दहाड़े मार-मार कर रोने लगीं। पिता दीपक आंखों में आंसू लिए दोनों बेटों के शव को काफी देर तक निहारते रहें। पत्नी की हालत देख दीपक भी फूट-फूट कर रो पड़े। मजदूरों ने किसी तरह उनको भी ढांढस बंधाया। दोनों पति-पत्नी बार-बार लोगों से यह कह रहे थे कि अभी तो बेटों ने दुनिया भी नहीं देखी थी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed