{"_id":"65808ffe6908b32df80ea7ba","slug":"lucknow-trouble-may-increase-for-tulsiani-group-s-brand-ambassador-gauri-khan-ed-is-preparing-to-interrogate-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर गौरी खान की बढ़ सकती है मुश्किल, ईडी पूछताछ करने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर गौरी खान की बढ़ सकती है मुश्किल, ईडी पूछताछ करने की तैयारी में
Tue, 19 Dec 2023 06:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:55 AM IST
सार
तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी को लेकर दर्ज एक मुकदमे में गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
शाहरुख-गौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों और बैंक का 30 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने वाले रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की जांच के दायरे में मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी आ रही हैं। दरअसल, तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी को लेकर दर्ज एक मुकदमे में गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ईडी मुख्यालय से गौरी खान को नोटिस देने अनुमति लेने की तैयारी है। दरअसल, ईडी के अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया था और इसके लिए क्या कोई अनुबंध हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि बीते फरवरी माह में राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि गौरी खान द्वारा कंपनी का प्रचार करने की वजह से उन्होंने वर्ष 2015 में तुलसियानी ग्रुप से करीब 85 लाख रुपये कीमत का फ्लैट खरीदा था। बाद में कंपनी ने उनको कब्जा नहीं दिया और उनकी रकम भी वापस नहीं की।
विज्ञापन