Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow triple murder: Illegal weapons and 45 cartridges recovered from accused Rishabh Shukla’s home; police

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी के घर मिले ऋषभ शुक्ला अवैध असलहे और 45 कारतूस; रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 08:55 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Nov 2026 08:55 AM IST
सार

लखनऊ के सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर से अवैध असलहे और 45 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कॉल डिटेल से असलहों के स्रोत का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow triple murder: Illegal weapons and 45 cartridges recovered from accused Rishabh Shukla’s home; police
मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर अवैध असलहे और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अब आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर असलहों के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में सआदतगंज थाने में तैनात दरोगा आलोक कुमार ने ऋषभ, उसके चाचा राजेश कुमार शुक्ला और गिरीश कुमार शुक्ला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक आरोपियों के घर से सिंगल बैरल बंदूक, एयरगन राइफल, अर्धनिर्मित एयरगन, 45 कारतूस, देसी रिवाल्वर और एक तमंचा बरामद किया गया था। ऋषभ पर अवैध असलहों की तस्करी के आरोप भी लगे थे। पुलिस ऋषभ की कॉल डिटेल के जरिये यह पता लगाएगी कि आरोपी को किन लोगों ने असलहे मुहैया कराए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिवाजी के रिश्तेदार अनिल अवस्थी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। परिजनों ने कहा कि अगर वारदात के बाद पुलिस आरोपी के घर की तलाशी लेती तो असलहे उसी समय बरामद हो सकते थे। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई। इस घटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है।

 

विज्ञापन

ये है मामला

26 अक्तूबर को सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में पार्किंग के विवाद में ऋषभ ने पड़ोस में रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में ऋषभ, राजेश, गिरीश, दिनेश, मुन्ना बाबू, दिव्या प्रिया और अदिति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed