फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Traffic arrangements to remain altered until October 9 due to MLC election nominations; diversions to

लखनऊ: एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण नौ अक्तूबर तक बदला रहेगा यातायात, सुबह आठ बजे से रहेगा डायवर्जन

Tue, 29 Sep 2026 07:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 29 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के नामांकन के चलते लखनऊ में नौ अक्तूबर तक मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह आठ बजे से नामांकन समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक रास्तों से वाहन गुजरेंगे। आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी वाहनों को रास्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow Traffic arrangements to remain altered until October 9 due to MLC election nominations; diversions to
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण नौ अक्तूबर तक मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास यातायात बदला रहेगा। सुबह आठ बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा जो नामांकन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


 

  • क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात चिरैयाझील तिराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेगा।
  • स्वास्थ्य भवन तिराहा से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेगा।
  • सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह हनुमान सेतु मंदिर चौराहा या कैसरबाग होकर जा सकेगा।
  • चकबस्त चौराहा से स्वास्थ्य भवन चौराहा एवं सीडीआरआई तिराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीएमओ कार्यालय या सफेद बारादरी होकर जा सकेगा।
  • डालीगंज चौराहा से सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा या ग्रीन कॉरिडोर होते हुए जा सकेगा।
  • शहीद स्मारक, रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा एवं सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीएमओ कार्यालय होकर जा सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed