फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: To welcome 2025, the arrival was celebrated till late night in the streets and hotels, Gulzar remaine

लखनऊ: 2025 के स्वागत में देर रात तक सड़कों, होटलों में मना जश्न, पुलिस दिखी मुस्तैद, दिन में पार्क रहे गुलजार

Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
सार

New Year Celebration: 2024 के अंतिम दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल दिखा। लोगों ने अलग-अलग अंदाज में जाते हुए साल को विदा किया साथ ही नए साल का स्वागत भी किया। 
 

विज्ञापन
Lucknow: To welcome 2025, the arrival was celebrated till late night in the streets and hotels, Gulzar remaine
देर रात तक पुलिस सड़कों पर करती रही गश्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

2024 की अंतिम शाम अवध के लोगों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर शहर के होटलों, क्लबों और सड़कों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर देर रात तक लोग नए साल के स्वागत में मौज-मस्ती करते दिखे। इसके पहले दिन में भी लोगों ने अलग-अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया। 

विज्ञापन


नए साल के आगमन पर शहर के प्रमुख स्थानों पर उमंग और उत्साह का माहौल नजर आया। शहर के मशहूर बड़ा इमामबाड़ा में सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई है। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमते नजर आए। हुसैन गंज से लावण्या अपने नाना नानी के संग मौज मस्ती करती दिखीं। वहीं बंगाल से कुछ पर्यटक 2024 को विदाई देने इमामबाड़ा पहुंचे। इस दौरान सेल्फी और फोटोग्राफी का दौर जारी रहा। जनेश्वर मिश्र पार्क में करीब पन्द्रह हजार से अधिक लोग घूमने आए। वहीं बुद्धा पार्क में लगभग सात हजार पर्यटक परिवार के संग पहुंचे। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर बढ़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाते नजर आए। विभिन्न स्थनों में शाम को लाइट शो और संगीत का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा मंत्री जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, डाॅ. संजय कुमार निषाद, सूर्य प्रताप शाही, राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, दारा सिंह चौहान, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, गुलाब देवी, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, बलदेव सिंह ओलख, सुरेश राही, नितिन अग्रवाल और रजनी तिवारी ने भी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों के लिए मौसम अनुकूल

नए साल के जश्न में फूलो की मांग तेजी से बढ़ गई है। फूल विक्रेता संतोष बताते हैं कि वर्तमान मौसम फूलों की खेती और बिक्री के लिए सबसे अनुकूल है। ताजगी और खूबसूरती की वजह से ग्राहक बढ़चढ़कर फूल खरीद रहे हैं। वहीं नए साल के स्वागत में लोग घरों व मंदिरों की सजावट के लिए फूलों की मांग कर रहे हैं। इनमें गेंदा, लिली, गुलाब जैसे फूलों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गुलाब के दाम 10 रुपए से बढ़कर 20 और 40 रुपए में बिक रहे हैं।


 

Lucknow: To welcome 2025, the arrival was celebrated till late night in the streets and hotels, Gulzar remaine
साल के अंतिम दिन इमामबाड़ा में उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।

स्कूली बच्चों की मौज मस्ती

बुद्धा पार्क में स्कूली बच्चाें की मस्ती देखते ही बन रही थी। बच्चों ने झूलों व अन्य गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। स्कूल की अध्यापिका बतातीं हैं कि बच्चों के लिए जाते हुए लम्हों को यादगार बनाना चाहते हैं। पार्क के इन्चार्ज का कहना कि वैसे तो रोज ही लोग घूमने आते हैं लेकिन नए साल पर सैलानियों की भीड़ अधिक होती है। हजारों की संख्या में बच्चे परिवार के साथ नजर आए वहीं रुमी दरवाजा और भूल भुलैया जैसे पर्यटन स्थलों पर बढ़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आए।

नए साल के स्वागत में गुलजार हुआ चिड़ियाघर

साल 2024 की विदाई और नए साल के स्वागत में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) दर्शकों से गुलजार रहा। साल के आखिरी दिन मंगलवार को चिड़ियाघर में पांच हजार से ज्यादा दर्शकों की आमद रही। यहां मौजूद शेर, बंगाल टाइगर, भालू, गैंडा के अलावा अन्य जानवर और विदेशी पक्षियों को काफी करीब से देख कर लोग और खासकर बच्चे काफी रोमांचित हुए। यहां के पार्क में लगे झूलों का भी बच्चों ने लुत्फ लिया।

प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि नए साल के स्वागत और उत्साह में हर साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा दिखता है। इस बार साल के आखिरी दिन मंगलवार को 5323 दर्शक चिड़ियाघर घूमने आए। वहीं आंकड़ों की बात करे तो पिछले सात दिनों में क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक 49595 दर्शक चिड़ियाघर घूमने आ चुके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed