फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to mumbai journey will be tough for next one month.

7 फरवरी से 30 मार्च तक लखनऊ से मुंबई का सफर होगा मुश्किल, ढाई लाख यात्री होंगे परेशान

Sat, 26 Jan 2019 05:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow to mumbai journey will be tough for next one month.

मुंबई के लिए लखनऊ से हवाई सफर करीब एक महीने तक मुश्किल होने जा रहा है। दरअसल सात फरवरी से मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत का काम शुरू होगा, जो तीस मार्च तक चलेगा। इससे सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक की उड़ानें प्रभावित होंगी। अमौसी एयरपोर्ट पर इस बीच 50 से अधिक सीधी व अन्य शहरों से होकर गुजरने वाली उड़ानें हैं। इस अवधि में करीब ढाई लाख यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। एयरलाइनों ने फ्लाइट के शेड्यूलों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एक रनवे की मरम्मत सात फरवरी से शुरू हो रही है। इसकी वजह से रोजाना करीब ढाई सौ उड़ानें प्रभावित होंगी। इसमें लखनऊ की भी काफी उड़ानें हैं। इस रनवे पर हर घंटे 36 विमानों की आवाजाही होती है। एयरपोर्ट पर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन


यह रनवे बंद रहेगा, लेकिन मुख्य रनवे पर फ्लाइटों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे मुख्य रनवे पर लोड बढ़ेगा। इस रनवे की क्षमता प्रति घंटे पचास फ्लाइटों की है। ऐसे में लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रोजाना करीब दस सीधी उड़ानें हैं और तमाम ऐसी उड़ानें हैं, जो अन्य शहरों से होते हुए मुंबई पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनवे मरम्मत के दौरान विमानों के संचालन, उनके शेड्यूल व टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है। कुछ उड़ानें कैंसिल की जा सकती हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

महंगी उड़ानें होंगी विकल्प

रनवे मरम्मत के दौरान विमान के किराए में अंतर आएगा। लखनऊ से मुंबई की फरवरी व मार्च की फ्लाइटें अभी से दस हजार रुपये तक पहुंच गई हैं जबकि सामान्य किराया चार हजार रुपये तक है। इतना ही नहीं जैसे-जैसे विमानों में सीटों की बुकिंग होती जाएगी, टिकट और भी महंगा होता जाएगा। किराया पच्चीस से तीस हजार रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

सीधी उड़ानें, जिन पर होगा असर

एयरलाइन प्रशासन की मानें तो लखनऊ से मुम्बई के बीच सुबह 11 से शाम पांच बजे के बीच गोएयर की फ्लाइट(जी8-404) है, जो सुबह 11.30 बजे रवाना होती है। इंडिगो की दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट(6ई-678), एयर इंडिया की सुबह 11.05 बजे जाने वाली फ्लाइट(एआई-626), जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू-360) जोकि दोपहर तीन बजे उड़ान भरती है और मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में इंडिगो की दोपहर 2.15 बजे मुंबई से उड़ने वाली फ्लाइट(6ई-6342), गोएयर की दोपहर 3.10 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट(जी8-497) व जेट एयरवेज की मुंबई से टेकऑफ करने वाली फ्लाइट (9डब्ल्यू-374), जोकि सुबह 11.50 उड़ान भरती है, शामिल है। इन फ्लाइटों का शेड्यूल प्रभावित होना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed