फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three including Priyanka Gandhi Vadra's personal secretary sued, for assaulting the driver of the state property department

लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित तीन पर मुकदमा, राज्य संपत्ति विभाग के चालक से मारपीट का मामला

Thu, 18 Nov 2021 09:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 18 Nov 2021 09:28 PM IST
सार

हुसैनगंज स्थित माल एवेन्यू निवासी प्रशांत कुमार सिंह राज्य संपत्ति विभाग में चालक हैं। वह आबकारी मंत्री की गाड़ी चलाते हैं। प्रशांत के मुताबिक बुधवार रात घर पहुंचे तो खिड़की के पास आहट सुनी। बाहर देखा तो प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, शिव पांडेय, योगेश दीक्षित ओर कांग्रेस कार्यालय का एक कर्मचारी खड़ा था।

विज्ञापन
Lucknow: Three including Priyanka Gandhi Vadra's personal secretary sued, for assaulting the driver of the state property department
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित यूथ कांग्रेस परिसर में राज्य संपत्ति विभाग से जुड़े चालक से बुधवार रात कांग्रेस नेता व साथियों से विवाद हो गया। पीड़ित ड्राइवर ने गुरुवार को हुसैनगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


हुसैनगंज स्थित माल एवेन्यू निवासी प्रशांत कुमार सिंह राज्य संपत्ति विभाग में चालक हैं। वह आबकारी मंत्री की गाड़ी चलाते हैं। प्रशांत के मुताबिक बुधवार रात घर पहुंचे तो खिड़की के पास आहट सुनी। बाहर देखा तो प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, शिव पांडेय, योगेश दीक्षित ओर कांग्रेस कार्यालय का एक कर्मचारी खड़ा था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, प्रशांत ने देर रात को ताकझांक के बारे में सवाल किया तो संदीप सिंह नाराज हो गए। उन्होंने प्रशांत को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर मारपीट भी की। संदीप नशे में लग रहे थे। पीड़ित के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने अपना प्रभाव दिखाने के लिए पुलिस को बुलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत के मुताबिक इस पर उन्होंने खुद ही पुलिस को सूचना देने की बात कही। जैसे ही वह अपना मोबाइल निकालकर नंबर मिलाने जा रहे थे तभी संदीप ने उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। शोर-शराबा सुनकर प्रशांत का परिवार भी बाहर आ गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक प्रशांत कुमार सिंह की तहरीर पर संदीप सिंह, योगेश दीक्षित व शिव पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed