{"_id":"685d39f04950fbd38a000ff0","slug":"lucknow-three-eunuchs-from-kolkata-were-caught-at-the-airport-with-rs-28-lakh-could-not-give-the-account-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एयरपोर्ट पर कोलकाता से आए तीन किन्नरों को 28 लाख रुपये के साथ दबोचा, नहीं दे सके हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: एयरपोर्ट पर कोलकाता से आए तीन किन्नरों को 28 लाख रुपये के साथ दबोचा, नहीं दे सके हिसाब
Thu, 26 Jun 2025 05:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:45 PM IST
सार
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोलकाता से आए तीन किन्नरों के पास 28 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। तीनों कैश के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कोलकाता एयर इंटेलीजेंस यूनिट की सूचना पर बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस टीम ने तीन किन्नरों को लाखों रुपए के कैश के साथ धर दबोचा। अधिकारी उन्हें हजरतगंज हेड ऑफिस ले गए हैं। जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से शाम 6:40 बजे रवाना होकर रात 8:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 856) बुधवार को कोलकाता से शाम 7:05 बजे रवाना हुई और रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंची थी।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सांप्रदायिक लोग ही धर्म निरपेक्षता और समाजवाद का विरोध करते हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा से निष्कासित मनोज पांडेय बोले- पीडीए देखना है तो हमारे घर आओ... हमने अंतरात्मा की आवाज पर निर्णय लिया
इस दौरान पूर्व सूचना के तहत लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस टीम पहले से मौजूद थी। सूत्रों ने बताया कि विमान के यात्री उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे कि तभी एयर इंटेलिजेंस टीम ने तीन किन्नरों को पकड़ लिया। किन्नरों के पास टीम को 28 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
एयर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों ने किन्नरों से पूछताछ की तो वह कैश के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एयर इंटेलिजेंस टीम तीनों को हजरतगंज स्थित अपने हेड ऑफिस इनकम टैक्स ऑफिस ले गई। जहां तीनों किन्नरों से पूछताछ की जा रही है। एआईयू टीम बरामद रूपयों से संबंधित जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।