फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said- only communal people oppose secularism and socialism

UP: अखिलेश यादव बोले- सांप्रदायिक लोग ही धर्म निरपेक्षता और समाजवाद का विरोध करते हैं

Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता और समाजवाद समाज को जोड़ता है। इसका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said- only communal people oppose secularism and socialism
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में धर्म निरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता की सोच देश की गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत करती है। अलग-अलग धर्म के लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा से निष्कासित मनोज पांडेय बोले- पीडीए देखना है तो हमारे घर आओ... हमने अंतरात्मा की आवाज पर निर्णय लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निष्कासन के बाद सपा सुप्रीमो पर बरसे विधायक राकेश प्रताप, बोले- अतीत के पैकेज से भी अब पर्दा उठना चाहिए


उन्होंने कहा कि एकाधिकारीवादी लोग समाजवाद का विरोध करते हैं क्योंकि इससे उनका वर्चस्व कमजोर होता है। सोशलिस्ट और सेकुलर होने के लिए बड़े दिलवाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं जिन लोगों का आधार ही सांप्रदायिकता है वो हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed