{"_id":"64779ebbd370a259cf078a85","slug":"lucknow-threat-to-swami-prasad-maurya-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जान से मारने की धमकी, सपा महासचिव ने सरकार से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जान से मारने की धमकी, सपा महासचिव ने सरकार से लगाई कार्रवाई की गुहार
Thu, 01 Jun 2023 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:53 AM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि इंटरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्रीराम नामक ट्विटर एकाउंट के जरिए 29 मई को उनके खिलाफ ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक माह के अंदर तुझे निपटा देंगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है। इसे मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है कि इंटरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्रीराम नामक ट्विटर एकाउंट के जरिए 29 मई को उनके खिलाफ ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक माह के अंदर तुझे निपटा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि ट्वीट करने वाले ने उनकी तस्वीर पर गले के सामने तलवार लटकाते हुए फोटो भी शेयर की है, जो सीधे हत्या करने के लिए इंगित करती है। उन्होंने प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव और डीजीपी को टैग करते हुए मामले को गंभीरता से लेने और कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धमकी ट्विटर के जरिये मिली है। ऐसे में पुलिस व सरकार को पूरे मामले की जानकारी भी ट्विटर के जरिये दी गई है। दो दिन से बाहर थे। आज लखनऊ लौटे हैं। पूरे मामले में पुलिस को लिखित सूचना भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन