{"_id":"6284ae022a6b794b0d09f3fd","slug":"lucknow-the-wife-was-strangled-to-death-with-a-dupatta-later-surrendered-after-reaching-the-police-station-after-being-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की, बाद में ग्लानि होने पर थाने पहुंचकर किया आत्मसर्मपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की, बाद में ग्लानि होने पर थाने पहुंचकर किया आत्मसर्मपण
Wed, 18 May 2022 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 May 2022 01:57 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पत्नी के चरित्र संदिग्ध होने की बात कही है। पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सरिता (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में पीजीआई के कल्ली पश्चिम में रहने वाली सरिता (32) की हत्या उसके पति ने कर दी। वारदात मंगलवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति कृष्ण कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी कारण हत्या की है।
विज्ञापन
नौ वर्ष पहले सरिता से प्रेम विवाह करने वाले कृष्ण कुमार को अपनी पत्नी के ऊपर हमेशा शंका बनी रहती थी। उसने सुधर जाने की चेतावनी देता रहा है। इसी कारण उसने मोहनलालगंज थाने के मऊ गांव में अपना घर छोड़ कर के पीजीआई के कल्ली में एक किराए का मकान लेकर रहने लगाए। फिर भी उस इस शंका का समाधान नहीं हुआ। आपस में तू तू मै मैं हमेशा होती रही।
विज्ञापन
मंगलवार की रात में कृष्ण कुमार जो कि राजगीर का काम करता है। कल शाम को कल्ली स्थित अपने घर पर आया तो पत्नी से फिर विवाद होने लगा। देर रात्रि में उसने पत्नी का उसी पर दुपट्टे से गला घोंट करके हत्या कर दी हत्या के बाद उसे ग्लानि महसूस हुई, तो पुलिस के पास अपना अपराध स्वीकार करने पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्मपाल के मुताबिक कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है। उसने पत्नी के चरित्र संदिग्ध होने की बात कही है। पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन