फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The society president came to the flat, dragged me out, and beat me; the woman said

Lucknow : सोसायटी के अध्यक्ष फ्लैट पर आए घसीटते हुए बाहर ले गए, मुझे पीटा और अभद्रता की; युवती ने कहा...

Tue, 28 Oct 2025 10:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 10:09 PM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि दरोगा उत्तम सिंह व भूपेंद्र सिंह ने भी कोई मदद नहीं की। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: The society president came to the flat, dragged me out, and beat me; the woman said
युवती से मारपीट की गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ में मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित एल्डिको सिटी के कुटीर अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने सोसायटी के अध्यक्ष रमन सिंह व अन्य पर अभद्रता, मारपीट व बंधक बनाने के साथ ही लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के चार दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद मड़ियांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, कुटीर अपार्टमेंट में एक युवती अपने भाई के साथ किराये पर रहती है। दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 23 सितंबर की शाम युवती स्कूटी गलत जगह पार्क करके फ्लैट में चली गई। वापस आने पर स्कूटी वहां न पाकर उसका गार्ड से विवाद हो गया। गार्ड के वीडियो बनाने पर युवती ने उसका मोबाइल छीनकर पटक दिया।

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि सोसाइटी के अध्यक्ष रमन सिंह अन्य लोगों के साथ 23 अक्तूबर की शाम उसके फ्लैट में पहुंचे। उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। बचाव में आए भाई की भी पिटाई कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल व अलमारी में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। चेन, कान व नाक की ज्वैलरी भी कहीं गिर गई। आरोपी उसे घसीटते हुए बाहर लाए और फ्लैट में ताला लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि सूचना पर पहुंचे दरोगा उत्तम सिंह व भूपेंद्र सिंह ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

तीन वीडियो वायरल
इस मामले में तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें युवती गार्ड से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकते हुए नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में फ्लैट पर युवती व उसके भाई के साथ मारपीट करते सोसायटी के लोग हैं। तीसरे में युवती मड़ियांव पुलिस पर केस दर्ज न करने का रोते हुए आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed