{"_id":"6361bd9a062b9921bd46869c","slug":"lucknow-the-prisoner-who-came-from-shahjahanpur-ran-away-from-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : शाहजहांपुर से इलाज के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार, अब पुलिस जुटी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : शाहजहांपुर से इलाज के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार, अब पुलिस जुटी तलाश में
Wed, 02 Nov 2022 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
चौक इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कैदी मंगलवार देर रात फरार हो गया। अस्पताल में तैनात सिपाहियों की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस सीसीटीवी फुटेज वह अन्य माध्यमों से कैदी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
चौक प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक मूल रूप से लखीमपुर निवासी विशंभर यादव शाहजहांपुर जेल में बंद था। हालत ज्यादा खराब होने पर 20 अक्टूबर को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात मौका पाते ही अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से कैदी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन