फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The officer threatened the clerk and got Rs 40,000 transferred to his wife's account.

UP: अफसर ने बाबू को धमकाकर पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराए 40 हजार रुपये, आरोप की जांच शुरू

Wed, 12 Mar 2025 12:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग में अधिकारी ने बाबू का फोन लेकर जबरन अपनी पत्नी के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। समाज कल्याण विभाग मंत्री ने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: The officer threatened the clerk and got Rs 40,000 transferred to his wife's account.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पर विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद ने रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। बाबू ने जिलाधिकारी अमेठी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समाज कल्याण अधिकारी द्वारा डरा धमका कर मोबाइल से 40 हज़ार रुपए बलपूर्वक अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) सीम अरुण ने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक को मौके पर भेजकर जांच करवाने का निर्देश विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत को दिया है। बाबू गोकुल प्रसाद का आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को समाज कल्याण अधिकारी ने अपने चैंबर में बुलाया और बल पूर्वक मोबाइल लेकर फोन-पे का पासवर्ड प्राप्त कर अपनी पत्नी डॉ. अंजू शुक्ल के खाते में 40 हज़ार रुपए ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन


बाबू ने अपनी शिकायत में रुपये के लेनदेन का एक साक्ष्य भी दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण मंत्री ने 20 मार्च को जांच रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम  अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस के तहत भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार प्रहार कर रही है। विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जांच के बाद दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed