फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The luxurious property of Sahara City is now owned by the Municipal Corporation... 170 acres of land.

Lucknow: सहारा शहर की आलीशान प्रॉपर्टी अब नगर निगम की... 170 एकड़ जमीन कब्जे में ली, 10 घंटे चली कार्रवाई

Mon, 06 Oct 2025 10:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Oct 2025 10:24 PM IST
सार

परिसर के सभी छह गेटों में पांच को ताला लगाकर सील कर दिया गया है और एक गेट के ताले को सील नहीं किया गया ताकि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ जा सकें। सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Lucknow: The luxurious property of Sahara City is now owned by the Municipal Corporation... 170 acres of land.
नगर निगम न कब्जे में ली जमीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक सप्ताह पहले लीज निरस्त करने के बाद सोमवार को नगर निगम ने पूरी तरह से गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 170 एकड़ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। परिसर के अंदर बने मकानों और कार्यालयों से सभी को बाहर निकालने के बाद सभी छह गेटों में पांच को ताला लगाकर सील कर दिया गया है और एक गेट के ताले को सील नहीं किया गया ताकि नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ जा सकें। वहां पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। परिसर खाली कराकर कब्जा लेने की कार्रवाई करीब 10 घंटे चली।

विज्ञापन


कब्जा लेने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को हल्के विरोध का भी सामना करना उन कर्मचारियों का करना पड़ा जो बकाया वेतन की मांग को लेकर सहारा प्रबंधन के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की मदद से उनको गेट से बाहर किया गया। कार्रवाई को लेकर भारी पुलिस बल नगर निगम की टीम के साथ था ताकि हंगामा बवाल होने की स्थिति में उस पर काबू किया जा सके। हालांकि ऐसी नौबत नहीं आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के खिलाफ एटीएस ने दाखिल किया आरोप पत्र, जांच में इनके नाम भी आए सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव की 18 को परखेंगे तैयारी, 1100 ड्रोन के शो के साथ ही 2100 लोग सरयू तट पर करेंगे महाआरती


नगर निगम के जोनल अफसर संजय यादव और प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिसर में रहने वाले सभी को बाहर निकालकर उसे कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और रात करीब आठ बजे तक चली। परिसर के अंदर कोई रह न जाए इसके लिए जांच करने के साथ ही एनाउंसमेंट भी कराया गया। यह बोर्ड भी लगा दिया गया है कि परिसर में अनाधिकृत प्रवेश करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गाय और बतख आज जाएंगी कान्हा उपवन

Lucknow: The luxurious property of Sahara City is now owned by the Municipal Corporation... 170 acres of land.
, इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। - फोटो : amar ujala

सम्पत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सहारा शहर में करीब 20 गायें भी थीं। उनको कान्हा उपवन मंगलवार को भेजा जाएगा। आज खाली कराते शाम हो गई और गाय पकड़ने पर भड़क रहीं थीं। ऐसे में अभी उनको यहीं पर चारा दिला दिया गया है। सुबह भेजा जाएगा।परिसर में कुछ बतख भी हैं। इनको तालाब में छोड़ दिया जाएगा। कुछ गाड़ियां भी परिसर में अंदर हैं। कुछ गाड़ियां सहारा वाले ले गए हैं।

वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी करते रहे प्रदर्शन

Lucknow: The luxurious property of Sahara City is now owned by the Municipal Corporation... 170 acres of land.
कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

कार्रवाई के दौरान भी सहारा शहर के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन बकाया वेतन की मांग को लेकर किया। यह कर्मचारी बृहस्पतिवार से प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि बीते 14 साल से सहारा प्रबंधन उनको पूरा वेतन नहीं दे रहा था। चार, छह महीने बीतने पर कभी दो महीने तो कभी तीन महीने का वेतन डाल देता था। पीएफ और ग्रेच्युटी का तो एक पैसा नहीं दिया। ऐसे में अब वह कहां जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान सहारा प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग उनको समझाने आए मगर बात नहीं बनी। विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी अमित अवस्थी ने कहा कि अब नगर निगम ने परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। अब उनके पास दो ही रास्ते हैं कि वह अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में जाएं या कोर्ट जाएं। इसको लेकर आपस में बैठकर सब तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed