{"_id":"68e3ddf6a098d754b902cff5","slug":"ayodhya-preparations-for-deepotsav-will-be-reviewed-on-the-18th-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दीपोत्सव: 18 को परखी जाएंगी तैयारी, 1100 ड्रोन के शो के साथ ही 2100 लोग सरयू तट पर करेंगे महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दीपोत्सव: 18 को परखी जाएंगी तैयारी, 1100 ड्रोन के शो के साथ ही 2100 लोग सरयू तट पर करेंगे महाआरती
Mon, 06 Oct 2025 11:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:35 PM IST
सार
पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि दीपोत्सव में एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। सरयू तट स्थित राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीये जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या दीपोत्सव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन विभाग अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। इसी क्रम में दीपोत्सव की तैयारियां परखने के लिए 18 अक्तूबर को मॉक ड्रिल की जाएगी। वहीं विभाग की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में मिशन शक्ति व स्वच्छ भारत थीम पर आधारित झांकी भी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में दीपोत्सव की समीक्षा बैठक में इससे जुड़ी सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। सरयू तट स्थित राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीये जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज बनाया जाएगा। इसके लिए 33 हजार पंजीकृत स्वयंसेवक दीप जलाने के लिए लगेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वालों की 8 दिन की रिमांड मंजूर, कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवक की पीट-पीटकर हत्या : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे
मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में शोभायात्रा, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन मैपिंग, 1100 ड्रोन शो, 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो, कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो, म्यूजिकल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो, हाइड्रोलिक स्क्रीन व वाटर टैबलो जैसी प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा 100 कलाकारों की सजीव संगीत की प्रस्तुति भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। वहीं सरयू तट पर 2100 लोगों द्वारा महाआरती विशेष आकर्षण होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र सरकार के पर्यटन, संस्कृति व विदेश मंत्रालय सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संस्कृति विभाग के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। संस्कृति विभाग की ओर से देश के सभी राज्यों से आने वाली नृत्य मंडली भी प्रदर्शन करेगी। रामनगरी में 10 जगहों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
दीपोत्सव को ईको फ्रेंडली बनाने पर जोर
प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति अमृत अभिजात ने बताया कि दीपोत्सव को ईको फ्रेंडली बनाने की प्राथमिकता है। युवाओं और बच्चों के लिए विशेष सेल्फी पॉइन्ट बनाया जाएगा, जहां प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान के चित्र के साथ सेल्फी ले सकेंगे। दीपोत्सव के लिए नोडल अफसर की नियुक्ति की गई है। बैठक में महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया, निदेशक ईको पर्यटन प्रखर मिश्र, मंत्री के सलाहकार जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।