फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The festival of Shri Krishna Janmashtami was celebrated with pomp in schools, children were enthralle

लखनऊ: स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, कृष्ण-राधा बनकर बच्चों ने मोहा मन

Sun, 25 Aug 2024 06:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व लखनऊ के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के कई स्कूलों में बच्चे राधा और कृष्ण की मुद्राओं में दिखे। 

विज्ञापन
Lucknow: The festival of Shri Krishna Janmashtami was celebrated with pomp in schools, children were enthralle
नृत्य-नाटिका करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के स्कूलों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की कई शाखाओं में इससे जुड़े हुए विविध आयोजन हुए।  इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में न केवल इस त्यौहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रकट किया, बल्कि छात्रों और उनकी माताओं की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड श्री ऋषि खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक उर्जा से भर दिया।

विज्ञापन


 इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी तो कक्षा 1 के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित एक आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसमें करुणा, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाया गया। इस नाटिका को और भी जीवंत बनाने के लिए छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित एक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसमें वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हुए थे।
विज्ञापन


ऋषि खन्ना ने बताया कि इस उत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए छात्रों की माताओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर का विशेष आकर्षण ’दही हांडी’ का आयोजन रहा, जिसमें जूनियर सेक्शन के छात्रों ने पारंपरिक उत्साह के साथ अपनी फुर्ती और टीम भावना का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed