{"_id":"61101b238ebc3e7cd2023309","slug":"lucknow-the-employee-was-dragged-into-the-car-at-the-petrol-pump-for-demanding-rs-40-the-police-swung-into-action-after-the-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पेट्रोल पंप पर 40 रुपये मांगने पर कर्मचारी को कार में घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पेट्रोल पंप पर 40 रुपये मांगने पर कर्मचारी को कार में घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
सार
कर्मचारी रुपये लेने के लिए उनकी कार के पास पहुंचा तो उसे चालक की तरफ वाले दरवाजे पर लटकाकर करीब 50 मीटर तक घसीटा। पंप से बाहर निकलने के बाद सड़क पर गिरा दिया। किसी तरह वह कार के नीचे आने से बचा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में पारा के मोहान रोड पर बालाजी पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर को एक आई-20 कार सवार वहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे। इसके बाद पहिये में हवा भरवाई। हवा भरने वाले कर्मचारी ने 40 रुपये मांगे तो उसे गालियां दी। वह रुपये लेने के लिए आगे बढ़ा तो उसे कार में पकड़कर घसीट ले गये। कुछ दूर जाने के बाद कर्मचारी को सड़क के पास फेंक दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पारा थाने में तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तो एडीसीपी को जानकारी हुई। उनके फटकार लगाने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
अलीगंज के रहने वाले राजेश सिंह उर्फ पप्पू भैया का मोहान रोड पर बालाजी के नाम से पेट्रोल पंप है। जिस पर लइक नाम का युवक हवा भरने का काम करता है। लइक के मुताबिक रविवार दोपहर 12 बजे आई-20 कार सवार युवक पेट्रोल भरवाने के बाद हवा भरवाने पहुंचे। वहां हवा भरने के बाद जब लइक ने हवा के बदले में 40 रुपये मांगे। तो युवकों ने उसे गालियां दी। विरोध करने पर हाथापाई करने पर आमादा हो गये। इसके बाद कर्मचारी रुपये लेने के लिए उनकी कार के पास पहुंचा तो उसे चालक की तरफ वाले दरवाजे पर लटकाकर करीब 50 मीटर तक घसीटा। पंप से बाहर निकलने के बाद सड़क पर गिरा दिया। किसी तरह वह कार के नीचे आने से बचा। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। उसने इसकी जानकारी पंप केमालिक राजेश सिंह को दी। उन्होंने पारा थाने में तहरीर भेजी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो दर्ज हुआ मुकदमा
पारा पुलिस को दोपहर में पीड़ित ने तहरीर दे दी। लेकिन देर रात करीब 10 बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। रात में सोशल मीडिया पर कार सवारों की करतूत की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । जिसके बाद इसकी जानकारी एडीसीपी दक्षिण पुर्णेंदु सिंह को हुई। उन्होंने पारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। जिस पर देर रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन