लखनऊ: कल लौटेगा पूरा देश का हीरो शुभांशु, पूरे शहर में लगे पोस्टर; इस वजह से रात में नहीं रुक सकेंगे अपने घर
Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला सोमवार को अपने घर लखनऊ आ रहे हैं। इसके लिए पूरे शहर में तैयारियां दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिक्ष यात्रा से लाैटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृहनगर लौटे रहे हैं। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ पूरा लखनऊ पलक पावड़े बिछाए उनके स्वागत के इंतजार में है। उनके मोहल्ले त्रिवेणीनगर में जश्न का माहाैल है। लखनऊ शहर में चारों ओर ''''शुभांशु- नेशनल हीरो'''' के पोस्टर्स लगे हैं।
परिवार के सदस्य इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। घर सजाने के साथ ही अपने लाल के स्वागत में घर के दरवाजों पर बंदनवार लगाए हैं। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा देवी ने कहा कि हम बेसब्री से बेटे का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी इस जश्न में शामिल हो रहा है। इसके लिए उसने घर के सामने की सड़क नई बना दी है। इस सड़क के साथ ही एक पार्क का नामकरण भी शुभांशु के नाम पर करने की योजना है।
शुभांशु अब सारे देश का बेटा
पिता शंभु दयाल शुक्ल ने संकेत दिया कि शुभांशु को तीन दिनों के लखनऊ प्रवास के दाैरान घर के बजाय विशेष सुरक्षा में एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। इसरो के निर्देश पर शुभांशु के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए उनका घर आना शायद संभव न हो। उन्होंने कहा कि शुभांशु अब सारे देश का बेटा है। आगे उन पर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान जैसी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बीस साल से शुभांशु की कलाई सूनी, बहन बाधेंगी राखी
शुभांशु की बहन शुची मिश्रा ने बताया कि शुभांशु के डिफेंस एकेडमी जाने के बाद से ही उन्हें कभी राखी नहीं बांध पाई। पिछले 20 साल से हर राखी पर उनकी कलाई सूनी रही। इस बार उन्हें राखी बाधूंगी। बताया कि शुभांशु को कुल्फी काफी पसंद है। मिलूंगी तो उनके पसंद की कुल्फी खिलाऊंगी।
मोहल्ले के लोगों ने कहा- जीवित ध्रुवतारा हैं शुभांशु
शुभांशु के मोहल्ले त्रिवेणी नगर में नई सड़क और नाली बनने के साथ ही सफाई जोरों पर चल रही है। लोग गाैरवान्वित हैं कि उनके मोहल्ले के साधारण लड़के ने सारे विश्व में भारत का परचम फहराया है। सभी का सीना चाैड़ा है। शुभांशु के घर के सामने रहने वाले हिमांशु सोनकर ने कहा कि शुभांशु हम सबके लिए जीता-जागता ध्रुवतारा हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं। बताया कि बचपन से शुभांशु दयालु थे और उन्हें कुत्तों से विशेष स्नेह था।
शहर के विशिष्ट जन करेंगे स्वागत
राजधानी में सोमवार को शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए उनके परिवार के साथ ही प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ उत्तरी से विधायक नीरज बोरा और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई अन्य नेताओं के भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहने की संभावना है।
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर से भव्य विजय परेड की तैयारी
लोकभवन में सम्मानित करने की है तैयारी
चर्चा है कि सोमवार को शुभांशु को लोकभवन में सम्मानित भी किया जाएगा। शुभांशु से मुलाकात के दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित करने के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।