फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The contractor who was demolishing the house was shot dead, the miscreants riding bikes near the police station committed the crime.

मकान तोड़वा रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 13 Dec 2021 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

बाइक चला रहे युवक ने हलमेट पहन रखा था, जबकि उसके पीछे बैठे साथी का चेहरा खुला था। गेट के पास खड़े महेंद्र के करीब बाइक सवार हमलावर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के एक हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर महेंद्र की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Lucknow: The contractor who was demolishing the house was shot dead, the miscreants riding bikes near the police station committed the crime.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लखनऊ में कृष्णानगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर रविवार शाम करीब 5.20 बजे गोलियां तड़तड़ाई। बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार धर्मेंद्र प्रताप (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। ठेकेदार को कनपटी पर गोली मारी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से निकल गये। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोखा व दो कारतूस मिले है। वहीं ठेकेदार का पर्स, मोबाइल व एक बाइक मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं वारदात के बाद गेटेड कालोनी में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में कैद हो गये।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य राघवेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में अनिल कुमार शुक्ला को मकान है। कुछ दिन पहले उन्होंने ठेकेदार असलम को मकान तुड़वाने का एग्रीमेंट किया था। करीब पांच दिनों से असलम और उसका साथी काकोरी बसंतकुंज योजना पीरनगर निवासी महेंद्र प्रताप मकान तुड़वाने का काम करवा रहा था। रोज की तरह रविवार को भी महेंद्र साइट पर काम करवा रहा था। शाम करीब 5.20 बजे वह मकान के गेट के पास खड़ा था। इस बीच सुपर स्पलेंडर बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हलमेट पहन रखा था, जबकि उसके पीछे बैठे साथी का चेहरा खुला था। गेट के पास खड़े महेंद्र के करीब बाइक सवार हमलावर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के एक हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर महेंद्र की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली महेंद्र की कपनटी के आरपार निकल गई। गोली लगने से घायल महेंद्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


गोली चलने से कालोनी में दहशत
थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सुरक्षित गेटेड कालोनी में सरेशाम फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। शाम के समय बाजार व अन्य जरूरी काम से निल रहे लोग घरों में सिमट गये। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गये।  वहीं खून से लथपथ महेंद्र गेट के पास ही पड़ा रहा। एक स्थानीय युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग, एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा, एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस महेंद्र को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आधार कार्ड मिलने से पुलिस परेशान
एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक छानबीन के दौरान पुलिस को ठेकेदार महेंद्र प्रताप के दो अलग-अलग पते के आधार कार्ड मिले हैं। एक आधार कार्ड पर काकोरी का पता था, जबकि दूसरे आधार कार्ड पर सआदतगंज हाता नूर बेग का पता लिखा है। दो पते देखकर एक बार पुलिस परेशान हो गई। इसके बाद पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महेंद्र मूलरूप से काकोरी के बसंतकुंज का रहने वाला है। वर्तमान में सआदतगंज में परिवार सहित रहता है। महेंद्र के परिवार में पत्नी मीना जैसवाल, तीन बच्चे विक्की, राकेश और पंकज हैं व बहू हैं। एसीपी के मुताबिक परिवारीजनों से बात हुई थी। बेटे ने कहा कि तीन साल से परिवार से दूर रहते थे। कभी कभी आना था। गाजीपुर में भी एक आवास बनवा रखा है। जहां वह अक्सर वहीं रूकता था। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। 

सीसीटीवी में कैद हुए दो हमलावर
एसीपी के मुताबिक वारदात स्थल के पास एक अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसमें बाइक सवार हमलावरों की तस्वीरें मिली है। हमलावर सुपर स्पलेंडर बाइक से थे। एक हमलावर नीली जैकेट व पीली पैंट पहने था। बाइक चला रहे इस हमलावर ने हेलमेट पहन रखी थी। वहीं पीछे बैठे हमलावर ने नीली जींस और गाजरी रंग का जैकेट पहना था। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरो की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही उनके  वारदात स्थल तक पहुंचने व वहां से निकलने का रूट चार्ट तैयार कर रही है। वहीं फोरेंसिक व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस को मौके से दो कारतूस, एक खोखा, एक पर्स और एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल मृतक महेंद्र का है जो फिलहाल लॉक है। पुलिस लॉक खुलवाने केलिए विशेषज्ञों से संपर्क कर रही है।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने किया है बिल्डर एग्रीमेंट
कृष्णानगर इलाके में अनिल शुक्ला उर्फ दीपू व आदित्य शुक्ला दो भाई है। दोनों का इस कालोनी में 15000 वर्गफीट का मकान है। दोनों इस कालोनी में 1980 से रहते हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही अपने मकान का बिल्डर एग्रीमेंट किया है। जिसके बाद से मकान में तोड़फोड़ शुरू हुई है। मकान के स्थान पर अपार्टमेंट बनवाने का एग्रीमेंट हुआ है। वहीं मकान तोड़ने के लिए असलम नाम के ठेकेदार से एग्रीमेंट हुआ था। पुलिस असलम, महेंद्र व ट्रांसपोर्ट कारोबारी भाइयों के पुरानी रंजिश, विवाद व लेनदेने जैसे कई अहम बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।


पांच दिन में तीन इलाकों में हुई फायरिंग, दो की मौत
कमिश्नरेट लखनऊ में पिछले पांच दिनों में तीन इलाकों में फायरिंग हुई। तीनों इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। पहली वारदात बुधवार को दिन दहाड़े अलीगंज इलाके में हुई। जहां तिरुपति ज्वैलर्स में घुसे चार बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर 40 लाख रुपये से अधिक का सोने के जेवरात लूट ले गये। इस वारदात में घायल श्रवण जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वहीं बृहस्पतिवार की देर रात को जानकीपुरम इलाके में दो बदमाशों ने मिट्टी खनन के विवाद में सुभाष सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं रविवार शाम को कृष्णानगर इलाके में ठेकेदार महेंद्र प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed