{"_id":"afe21ad5e3c9b0d486a199e04e401158","slug":"lucknow-temperature-after-rain-on-13-dec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, देखें कहां पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, देखें कहां पहुंचा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Dec 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शनिवार तड़के अचानक हुई बारिश से गलन बढ़ गई। पूरे दिन तो रुक-रुक कर बारिश हुई लेकिन शाम को तेज बौछारें पड़ीं। शहर में कुल 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 3.4 डिग्री कम रहा। पारे की इस गिरावट से कंपकंपी बढ़ गई।
विज्ञापन
दिसंबर में पहली बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ही 2.2 डिग्री से बढ़कर 10.4 डिग्री तक जा पहुंचा। बारिश के बीच 12 से 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं से भी सिहरन बढ़ी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शाम 5:30 बजे तक तो 0.2 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड हुई लेकिन शाम 7 बजे के बाद ट्रांसगोमती, डालीबाग, हजरतगंज, कैंट के कई इलाकों में तेज पानी गिरा। इसका असर यह हुआ कि रात साढ़े 8 बजे 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हरदोई में 17.5 मिमी, आगरा में 16 मिमी. पानी गिरा। इससे ठिठुरन बढ़ गई। 3.1 डिग्री के साथ शाहजहांपुर सूबे में सबसे ठंडा रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार सोमवार को मौसम सामान्य हो जाएगा।