फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow tem falls to 2.2 degree f.

OMG: पारा 2 डिग्री, अभी और बढ़ेगी ठंड!

Sat, 13 Dec 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tem falls to 2.2 degree f.

राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं ने शुक्रवार सुबह शहर को खूब कंपकंपाया। इतना कि सूबे का सबसे ठंडा शहर बना दिया। यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


ठंड के मामले में बृहस्पतिवार को श्रीनगर और देहरादून को पीछे छोड़ देने वाले लखनऊ में गलन लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

यही हाल पूरे सूबे का है जहां रात का तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही निकली। तड़के यूपी के कुछ शहरों में बूंदा-बांदी हुई। पारे के उतार-चढ़ाव से अभी ठंड और बढ़ेगी।

4 दिन में राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। नौ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया था। तबसे पारा लगातार गिर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed