{"_id":"66d3f155efaed3d13d0bf545","slug":"lucknow-teenager-dies-due-to-electrocution-from-the-high-mast-pole-installed-in-the-park-the-deceased-has-n-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पार्क में लगे हाई मास्ट पोल में आए करंट से किशोर की मौत, एक्सरसाइज करने के लिए आया था पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पार्क में लगे हाई मास्ट पोल में आए करंट से किशोर की मौत, एक्सरसाइज करने के लिए आया था पार्क
Sun, 01 Sep 2024 11:34 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:34 AM IST
सार
लखनऊ के कंचन नगर स्थित एक पार्क में लगे हाई मास्क पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसी पार्क में सुबह हुई घटना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के गुडंबा के कंचन नगर, कल्याणपुर स्थित गायत्री पार्क में लगे हाई मास्क पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पार्क में आए लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद करा किशोर को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर का नाम अभिषेक कुमार गौतम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का अनुमान है कि किशोर पार्क में कसरत करने आया और करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा पार्क में हाई मास्ट पोल लगाया गया था। कुछ समय पूर्व आंधी के कारण लाइट घूम गई थी।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियो को दी गई थी। बिजली कर्मियों ने खानापूर्ति करते हुए लाईट को घुमा दिया। जो बिजली के तार को छू रहा था। उसी से करंट उतरने से किशोर उसकी चपेट में आ गया।