फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Technical Education Minister Ashish Patel threatened to resign.

Lucknow : प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने दी इस्तीफे की धमकी, कहा- मेरी राजनितिक हत्या की साजिश

Mon, 16 Dec 2024 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 12:47 AM IST
सार

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये कल देर रात लिखा है कि मेरी राजनितिक हत्या कराने की साजिश रचि जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Technical Education Minister Ashish Patel threatened to resign.
मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा विभाग में डिप्लोमा सेक्टर में विभागध्यक्ष के पदों पर पदोन्नति में गड़बड़ी का आरोप लगने से नाराज विभागीय मंत्री आशीष पटेल ने इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये रविवार को देर रात लिखा है कि मेरी राजनितिक हत्या कराने की साजिश रचि जा रही है। आशीष ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या करने के लिए साजिश के तहत तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग में वंचित वर्ग से आने वाले कार्मिको के हितों की रक्षा का सदैव ध्यान रखा जाता है। मुख्यमंत्री अगर आवश्यक समझें तो आरोपों की सीबीआई से जांच करा लें। उन्होंने यह भी लिखा है कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए बतौर मंत्री अब तक मेरे द्वारा लिए गए एक-एक निर्णय की भी सीबीआई से जांच करा लें।
विज्ञापन


उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सबको पता है कि मुझे बदनाम करने के पीछे कौन है। आगे और भी ऐसे आरोप लगेंगे। ऐसे मिथ्या आरोपों से मैं डरने वाला नहीं हूं। कोई कितनी भी साजिश कर ले, लेकिन अपना दल (एस) वंचितों के हक़ की लड़ाई से पीछे नहीं हटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की जंग के लिए अपना दल (एस)  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री  अमित शाह के सानिध्य में 2014 में एनडीए का अंग बना था। प्रधानमंत्री का जिस दिन आदेश होगा बिना एक सेकेंड की देरी के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed