फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Taxi and school vehicles will have panic button, vehicle connection will be through dial-112

लखनऊ : टैक्सी और स्कूली वाहनों में लगेंगे पैनिक बटन, डायल-112 से होगा वाहन का कनेक्शन

Wed, 10 Mar 2021 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: Taxi and school vehicles will have panic button, vehicle connection will be through dial-112
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग एक बार फिर टैक्सी, स्कूली वाहनों (बस) में पैनिक बटन व वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) को लगाने के लिए सक्रिय हुआ है। तकनीकी इकाई ने मुख्यालय में कंट्रोर्ल रूम बनाकर वाहनों की मॉनीटरिंग करने की तैयारी शुरू कर दी है। मगर, इस नई व्यवस्था को प्रभावी होने में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2019 में परिवहन विभाग निर्भया योजना के तहत टैक्सी, स्कूली वाहनों में पैनिक बटन व वीटीएस (वाहन की लोकेशन बताने वाली डिवाइस) को लगवाने के लिए जोरशोर से काम शुरू किया था, मगर कोरोना के चलते योजना अटक गई थी। टैक्सी, स्कूली वाहनों में पैनिक बटन एवं वीटीएस को अपने खर्च पर लगवाना होगा। यानी इस मद में आने वाला आर्थिक बोझ वाहन मालिक को ही उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (तकनीकी) कमल जोशी ने बताया कि टैक्सी, स्कूली वाहनों में पैनिक बटन व वीटीएस डिवाइस लगने के बाद उसका कनेक्शन डायल-112 से भी होगा। जिससे वाहन में सफर करने वाली सवारियों की निगरानी करके उनकी सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ-आरटीओ बनेंगे जिम्मेदार
टैक्सी, स्कूली वाहनों में पैनिक बटन व वीटीएस को लगवाने की जिम्मेदारी हर जिले के एआरटीओ व आरटीओ को उठानी पड़ेगी। इनको टैक्सी व स्कूली वाहन में पैनिक बटन और वीटीएस लगवाने की रिपोर्ट मुख्यालय को करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed