फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City roads are in poor condition; the Municipal Corporation has a limited budget.

Lucknow News: शहर में सड़कें ज्यादा खराब, नगर निगम के पास बजट कम

Wed, 16 Sep 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
City roads are in poor condition; the Municipal Corporation has a limited budget.
शहर की सड़कों पर गड्ढे।
लखनऊ। शहर में नगर निगम की छोटी-बड़ी मिलाकर 300 से अधिक सड़कों पर गड्ढे हैं। इनकी मरम्मत करने की जरूरत है, लेकिन बजट की कमी से इनका काम अटक सकता है। नगर निगम के पास अभी महज 10 करोड़ का बजट ही है, जबकि खर्च 50 करोड़ से अधिक का है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष के बजट में नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। यदि वह इसे बढ़ाएगा तो बजट में बदलाव करना पडे़ेगा। इसके लिए उसे पुनरीक्षित बजट पास करना होगा। पुनरीक्षित बजट को लेकर नगर निगम में तैयारी तो चल रही है, मगर इस महीने पास होने के आसार बहुत कम हैं। ऐसे में सड़कों की मरम्मत में बजट की कमी आड़े आ सकती है।
विज्ञापन

केस- 1 :
चारबाग से आगे मवैया से छत्ता पुल और उससे आगे की सड़क बहुत खराब है। इस पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि गाड़ियां डगमगाती रहती हैं। दोपहिया और ई रिक्शा वाले तो आए दिन पलटते हैं। शहर की मेन रोड होने के कारण इस पर दिन-रात भारी ट्रैफिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 :
शहर की वीआईपी मानी जाने वाली कॉलोनी गोमतीनगर में भी सड़कों का हाल बहुत खराब है। यहां के विराज खंड और हुसड़िया चौराहे के पास सड़कों पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि लोगों का चलना मुश्किल है। गाड़ियां यहां हिचकोले खाती निकलती हैं। बजरी उखड़ने से ये फिसलती भी हैं।
केस-3 :
इंदिरानगर सेक्टर नौ में सड़क बहुत खराब है। बजरी उखड़ गई और गिट्टी बाहर आ रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ई रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई बार केबल के लिए खोदाई होने के कारण बारिश में सड़क और खराब हो गई है।
अभी हर वार्ड में जरूरत के आधार पर ली जा रही हैं एक से दो सड़कें
नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि नगर निगम में 110 वार्ड हैं। बजट की कमी को देखते हुए अभी हर वार्ड में प्राथमिकता पर एक से दो सड़कों की मरम्मत की जा रही है। बाकी सड़कों को बनाने के लिए बजट का इंतजाम किया जा रहा है। जो भी सड़कें खराब हैं, वे बनाई जाएंगी। कुछ सड़कें ऐसे भी हैं जो पार्षद कोटा व अन्य मदों से भी बन जा रही हैं।

....इधर मुद्दा उठने के बाद मरम्मत शुरू
अमर उजाला में टूटी सड़कों का मुद्दा उठने के बाद नगर निगम ने अपनी पैचवर्क मशीन से सड़कों के गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि ठेके के अलावा नगर निगम अपनी मशीन से भी सड़कों की मरम्मत करा रहा है। चौक के टंडन फव्वारे के पास सड़क की पैचिंग की गई है।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

शहर की सड़कों पर गड्ढे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed