Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow student subjected language loan waiver depressed case filed

UP : लखनऊ में लोन माफी के नाम पर छात्रा से अश्लील बातें, बोली-मैं डिप्रेशन में आ गई हूं...एफआईआर दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 01:29 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 01:29 PM IST
सार

लखनऊ में पीड़िता ने कंपनी के मालिक और रिकवरी एजेंसी व एजेंट के खिलाफ मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Lucknow student subjected language loan waiver depressed case filed
अवसाद। - फोटो : freepik

विस्तार

विज्ञापन

लखनऊ के मडियांव में एक छात्रा ने एक कंपनी और एक कोचिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसने मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के लिए कोचिंग जॉइन की थी। इसके लिए लोन लिया था।

आरोप है कि लोन रिकवरी एजेंसी के एजेंट आपत्तिजनक बातें और धमकी भरे फोन कर रहे हैं। इससे पीड़िता व उसका परिवार डिप्रेशन में है। 21 सितंबर को 4:20 बजे रिकवरी एजेंट ने फोन करके लोन माफ कराने को लेकर आपत्तिजनक बातें की। विरोध करने पर गाली गलौज की।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
आरोपी पीड़िता की चाची को भी गंदे और धमकी भरे मैसेज कर रहे हैं। इन घटनाओं के चलते पीड़िता गहरे अवसाद में चली गई। हालत बिगड़ने पर कई दिनों तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कंपनी के मालिक और रिकवरी एजेंसी व एजेंट के खिलाफ मडियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed