{"_id":"6808b5e58eb11c5fb705441e","slug":"lucknow-state-information-commissioner-mohammad-nadeem-attacked-during-hearing-shoe-thrown-at-him-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर सुनवाई के दौरान हमला, जूता फेंका गया, पुलिस ने पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर सुनवाई के दौरान हमला, जूता फेंका गया, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
Wed, 23 Apr 2025 08:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:00 PM IST
सार
राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर सुनवाई के दौरान दीपक शुक्ला नाम के युवक ने हमला कर दिया। युवक ने उन पर जूता फेंक दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट में चल रही कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक वादकारी ने सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर हमला कर दिया। उसने पहले सूचना आयुक्त के गले को पकड़ने का प्रयास किया फिर जूते से उन पर प्रहार किया। घटना के बाद सूचना आयुक्त के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की कोर्ट में इलाहाबाद के रहने वाले दीपक शुक्ला ने अपने मामले में तुरंत फैसला सुनाने के लिए सूचना आयुक्त मो. नदीम को धमकाया। फैसला अपने हक में न आने पर दीपक ने सूचना आयुक्त का गला पकड़ने का प्रयास किया। फिर जूते से हमला कर दिया। जूता सूचना आयुक्त के सिर पर लगा जिसके बाद आयुक्त के सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना आयुक्त ने बताया कि आरोपी आदतन सूचना मांगने का आदी है।
विज्ञापन
पहले भी उसने सूचना आयुक्त अजय उप्रेत्री की कोर्ट में हंगामा किया था जिसके बाद उसे आयोग में प्रतिबंधित किया गया था। सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की कोर्ट में 79 अपीलों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि अभी कई शिकायतें लंबित हैं। आरोपी ने पहले भी सोशल मीडिया पर सूचना आयुक्त को जूता से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
थाना विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।