फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP President Akhilesh Yadav raised questions on law and order, said- double engine car is trampling people

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा- लोगों को रौंद रही है डबल इंजन की गाड़ी

Tue, 19 Apr 2022 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Apr 2022 12:28 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी से कुचलने से लखीमपुर खीरी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बुलंदशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा की गई तो लखनऊ में बदमाशों ने उत्पात मचाया। कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस.प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

विज्ञापन
Lucknow: SP President Akhilesh Yadav raised questions on law and order, said- double engine car is trampling people
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ  दूनी रफ्तार से अपराधी तत्व अपना आतंक फैला रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की गाड़ी से लोगों को रौंद रही है।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी से कुचलने से लखीमपुर खीरी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बुलंदशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा की गई तो लखनऊ में बदमाशों ने उत्पात मचाया। कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस.प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। इसी तरह अन्य जिलो में भी लगातार अपराध हो रहा है। लोकतंत्र की बड़ी.बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। बलिया के बाद अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों ने पत्रकारोंपर हमला किया है। भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है।
विज्ञापन


सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यार्थियों ने की मुलाकात
सपा अध्यक्ष से सोमवार को सहायक शिक्षक भर्ती में 6800 चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उनका कहना था कि वे साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में अमरेंद्र सिंह पटेल, अवनीश यादव, वीरेंद्र कुमार, वैशाली गौतम, नवनीत कुमार और गंगाराम यादव आइद शामिल थे। इसी तरह स्वास्थ्य कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें अचानक नौकरी से हटाए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed