फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Something like this happened during a liquor party...the youth was gagged and then killed.

Lucknow : शराब पार्टी करते वक्त हुआ कुछ ऐसा...युवक का मुंह दबाया, फिर मार डाला

Wed, 22 Oct 2025 08:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 22 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

गेस्ट हाउस के बाहर बाइक खड़ी थी। परिजन जब गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो अरुण अचेत हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन
Lucknow: Something like this happened during a liquor party...the youth was gagged and then killed.
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट के कटेहरी बाग स्थित विद्यानगर कॉलोनी निवासी लुलु मॉल में सफाई कर्मचारी अरुण कुमार (48) की सोमवार देर रात शराब पार्टी के दौरान मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कार्तिक गेस्ट हाउस के कमरे में पड़ा मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने अरुण के मित्र और दंपती पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


अरुण के बेटे ध्रुव ने बताया कि सोमवार को पिता को पड़ोस में रहने वाले उनके दोस्त विकास अपने साथ ले गए थे। रात भर पिता घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह घरवालों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। मोबाइल फोन की लोकेशन की मदद से वे लोग सुशांत गोल्फ मलाक रोड स्थित कार्तिक गेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के बाहर अरुण की बाइक खड़ी थी। परिजन जब गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो अरुण अचेत हालत में पड़े मिले। पास में ही एक युवक भी सो रहा था। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। वे लोग अरुण को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण के परिवार में पत्नी शिल्पा, बेटा ध्रुव व आर्यन हैं।

परिजनों ने विजयनगर चौराहे पर किया प्रदर्शन
छानबीन के दौरान परिजनों का पता चला कि जिस कमरे में अरुण का शव मिला था, वह कमरा उनके सुपरवाइजर अमन का है। अमन पत्नी विमला के साथ रहता है। लोगों ने बताया कि सोमवार की रात सभी लोगों ने शराब पार्टी की थी। परिजनों ने विकास, अमन व उसकी पत्नी विमला पर हत्या का आरोप लगाते हुए अरुण के शव को विजयनगर चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रह लोगों ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।


मुंह दबाकर हत्या की हुई पुष्टि
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से अरुण की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। परिजनों ने जिन तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उन्हें हिरासत ले लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed