फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Skill development of three lakh youth will be done

Lucknow : यूपी में रोजगार के लिए तीन लाख युवाओं का होगा कौशल विकास, बजट में मिले 150 करोड़

Fri, 24 Feb 2023 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 06:21 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : Skill development of three lakh youth will be done
demo pic...

प्रदेश सरकार ने युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के लिए बजट में 150 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे नए वित्तीय वर्ष में तीन लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवाओं के कौशल विकास पर काफी जोर दिया गया है। सरकार भी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उद्योगों के लिए प्रशिक्षित मानव शक्ति व रोजगार के लिए तैयार कर रही है।
विज्ञापन


कौशल विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें हर साल युवाओं को विभिन्न सेक्टर की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षित किया जाता है। कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक आंद्रा वामसी ने बताया कि मिशन में 14 से 35 साल के युवाओं को 36 क्षेत्रों में 1600 विभिन्न भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मिशन के लगभग 400 प्रशिक्षण सहयोगी हैं। जिनके माध्यम से 300 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है। 300 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने वालों को 20 से 22 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया जाता है।


स्कूल छोड़ने वाले युवाओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में 3.50 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया। 2022-23 में तीन लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। 2023-24 में भी तीन लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed