फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow skeleton was found in a field woman had been missing for 20 days; her family alleges she was m

Lucknow: खेत में मिला कंकाल, 20 दिन पहले लापता हुई थी महिला; मायके वाले बोले-किसी ने मारकर फेंका

Wed, 07 Jan 2026 01:27 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 07 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

लखनऊ के नगराम क्षेत्र में सरसों के खेत से मिले कंकाल से सनसनी फैल गई। 20 दिन से लापता महिला के परिजनों ने साड़ी से पहचान का दावा किया है।
 

विज्ञापन
Lucknow skeleton was found in a field woman had been missing for 20 days; her family alleges she was m
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में कुबहरा गांव के बाहर सरसों के खेत में बुधवार सुबह मानव कंकाल पड़ा मिला। कंकाल के पास मिली साड़ी और चप्पल को देखकर 12 दिसंबर से लापता महिला के पति ने उसकी पहचान की। वहीं, सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को संभाला और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह गंगाराम के सरसों के खेत में लोगों ने मानव कंकाल पड़ा देखा। सूचना पाकर वह और नगराम पुलिस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कंकाल से कुछ नमूने और पास पड़ी साड़ी व चप्पल को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


इस बीच कुबहरा गांव निवासी पीतांबर पहुंच गए। उन्होंने साड़ी व चप्पल को देखकर कंकाल की पहचान पत्नी पूनम (30) के रूप में की। खबर पाकर पूनम के मायके वाले भी रामपुरा गांव से पहुंच गए। उन्होंने भी कंकाल को अपनी बेटी के रूप में पहचानने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने किया हंगामा

रमपुरा गांव निवासी व्यापारी रावत की बेटी पूनम का विवाह नगराम कुबहरा गांव निवासी पीतांबर रावत से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। पूनम के पिता ने बताया कि 12 दिसंबर को बेटी ससुराल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी।


13 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी नगराम थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मायके वालों ने पीतांबर पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने मायके वालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पूनम के पति पीतांबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

डीएनए से होगी कंकाल की पहचान

एसीपी ने बताया कि कंकाल की सही पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। कंकाल और मायके वालों के नमूने लिए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का भी पता चल सकेगा। पूनम के घर और घटनास्थल के बीच 300 मीटर की दूरी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अभी यह कहना संभव नहीं है कि कंकाल पूनम का ही है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed