{"_id":"5b46e72e4f1c1b78468b616d","slug":"lucknow-score-second-rank-on-drinking-in-public-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के मामले में लखनऊ को मिला दूसरा स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने के मामले में लखनऊ को मिला दूसरा स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों में मेरठ अव्वल जबकि लखनऊ जोन दूसरे नंबर पर है। इसके मद्देनजर प्रदेशभर में 25, 717 लोगों पर कार्रवाई की है, जिसमें से 13,452 सिर्फ मेरठ जोन के हैं। इसी तरह 50,181 लीटर शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी ने बाजार, विद्यालय, अस्पताल, प्रेक्षागृह, रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट, सरकारी दफ्तरों और बस स्टेशनों के आसपास शराब पीने वालों और अवैध तरीके से बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया था। जून महीने में चलाए गए अभियान में खुलेआम शराब पीने वालों में मेरठ के बाद लखनऊ दूसरे स्थान पर है। यहां 3165 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसी तरह कानपुर जोन में 2884, आगरा में 2646, गोरखपुर में 1639, वाराणसी जोन में 937, बरेली में 510 और इलाहाबाद में 484 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की।