फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow schools time table change from new session

लखनऊ के बड़े स्कूलों का टाइम टेबल बदला,यहां देखें...

Sun, 05 Jul 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
lucknow schools time table change from new session

हजरतगंज में स्कूलों की छुट्टी पर लगने वाले जाम और अव्यवस्था से आम जनता को बचाने का रास्ता खोज लिया गया है। शनिवार को डीएम राजशेखर के साथ कैथेड्रिल और सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल की बैठक में तय हुआ कि दोनों स्कूलों के बीच अलग-अलग कक्षाओं की छुट्टी में 10 से 20 मिनट का अंतर रहेगा।

विज्ञापन


हालांकि,बीते सोमवार को हुई बैठक में छुट्टी के बीच आधे घंटे का अंतर तय किया गया था। डीएम का कहना था कि छुट्टी के लिए तय समय का पालन न करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी। डीएम ने कहा कि सोमवार से नये समय के मुताबिक ही स्कूल लगेगा।
विज्ञापन


वैन स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी और वहीं से बच्चों को ले जाएंगी। बाहर खड़ी वैन उठा ली जाएंगी। नगर निगम स्कूल वैन व अन्य वाहनों को उठाने के लिए 11 बजे से पहले ट्रैफिक पुलिस को क्रेन देगा।स्कूलों के मेन गेट के इर्द-गिर्द कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा स्कूल की छुट्टी का नया टाइम

lucknow schools time table change from new session

सेंट फ्रांसिस स्कूल में छुट्टी के समय में बदलाव कर दिया गया है। सेंट फ्रांसिस में छुट्टी का नया समय घोषित हो गया है। यहां सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की छुट्टी अब दोपहर 12.50 होगा।

वहीं क्लास 6 से लेकर 12 की छुट्टी अब 1.20 मिनट पर होगी। नर्सरी और केजी क्लास के टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।सेंट फ्रांसिस में शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक का समय सुबह 7.10 से 11.30 बजे तक होगा।

वहीं कैथेड्रल स्कूल के छुट्टी के समय में भी बदलाव हुआ है। यहां सोमवार से शुक्रवार तक क्लास 1 से लेकर 5 कर छुट्टी का नया समय दोपहर 1 बजे होगा। वहीं कक्षा 6 से 12 की छुट्टी दोपहर 1.10 पर होगी। कैथेड्रल में नर्सरी और केजी का समय अब सुबह 8 बजे से लेकर 11.45 पर होगा।

यहां शनिवार को कक्षा 6 से कक्षा 12 की छुट्टी 11.20 मिनट पर होगी। शनिवार को नर्सरी और केजी की छुट्टी का समय सुबह 10.50 होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed