फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow's daughter will watch chandrayaan 2 landing on moon with pm modi

पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 को चांद पर उतरते देखेगी लखनऊ की बेटी

Fri, 30 Aug 2019 09:59 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
lucknow's daughter will watch chandrayaan 2 landing on moon with pm modi
राशि वर्मा - फोटो : amar ujala
चंद्रयान-2 सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसरो में होने वाले इसके सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजधानी की छात्रा राशि वर्मा भी इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। कार्यक्रम में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से चुने गए दो-दो छात्र शामिल होंगे। किसान की बेटी राशि यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए जानकीपुरम स्थित डीपीएस की कक्षा 10 की छात्रा को केंद्र सरकार ने आमंत्रण पत्र भेजा है।
विज्ञापन


चंद्रयान-2 को इसरो के नियंत्रण कक्ष, इसरो टेलीमेट्री ट्रेकिंग एंड कमांड नेटवर्क, बंगलुरू में चंद्रमा की सतह पर उतरता देखा जाएगा। राशि के पिता राजकुमार वर्मा सीतापुर में खेती करते हैं और मां सीमा देवी वहीं शिक्षिका हैं। छात्रा जानकीपुरम में बुआ के साथ रहकर पढ़ाई करती है।
विज्ञापन


राशि ने बताया कि जब स्कूलवालों ने इस आमंत्रण की सूचना दी तो एकबारगी उसे यकीन नहीं हुआ। इसके बाद उसने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी से मिलने को उत्सुक राशि ने बताया कि मौका मिला तो वह उनसे बात जरूर करेगी। राशि आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उधर, डीपीएस की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने बधाई देते हुए राशि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि राशि काफी मेहनती छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता से हुआ चयन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई थी। माई गवर्नमेंट पोर्टल पर हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्रों के साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। राशि ने बताया कि अधिकतर प्रश्न अंतरिक्ष से संबंधित पूछे गए थे। उसे इस विषय में काफी रुचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed