फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: RI suspended in the case of five people dying in a bus fire, bus driver and conductor identified; mob

लखनऊ: बस में आग से पांच लोगों की मौत मामले में आरआई निलंबित, बस चालक व परिचालक चिह्नित; मोबाइल फोन बंद मिले

Sat, 17 May 2025 06:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 May 2025 06:39 AM IST
सार

Lucknow bus fire: लखनऊ के किसान पथ पर लगी आग के मामले में को गोरखपुर के तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (आरआई) राघव कुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बिना भौतिक सत्यापन बस को फिटनेस प्रमाण पत्र दे दिया था। 

विज्ञापन
Lucknow: RI suspended in the case of five people dying in a bus fire, bus driver and conductor identified; mob
इसी बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के किसान पथ पर बस में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत मामले में शुक्रवार को गोरखपुर के तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (आरआई) राघव कुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आठ अप्रैल 2024 को एनीव्हेयर फिटनेस प्रणाली के तहत भौतिक सत्यापन के बिना ही फोटो के आधार पर गोरखपुर से बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। एआईएस-119 मानकों के अनुरूप न तो सीट का लेआउट था, न ही आपात निकास द्वार था। गंभीर लापरवाही और नियमों की अवहेलना के आधार पर राघव कुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया। राघव की तैनाती इस वक्त बरेली में है। राघव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। मामले की जांच वाराणसी के संभागीय परिवहन अधिकारी शिखर ओझा कर रहे हैं। मामले की जांच रिपोर्ट तीन महीने के अंदर देनी है। आरटीओ (प्रशासन) शिखर ओझा ने बताया कि राज्यस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। रोड सेफ्टी के लिए आईआईटी खड़गपुर से एमओयू हुआ है।

विज्ञापन

बस चालक व परिचालक चिह्नित, मोबाइल फोन बंद

Lucknow: RI suspended in the case of five people dying in a bus fire, bus driver and conductor identified; mob
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

 मोहनलालगंज में किसान पथ पर हरिकंशगढ़ी के पास स्लीपर बस में आग लगने के मामले में पुलिस अभी तक चालक व परिचालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की पहचान बस चालक रामशंकर यादव और परिचालक नीरज के रूप में हुई है। दोनों के मोबाइल फोन बंद चल रहे हैं।एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम बेगूसराय और दूसरी दिल्ली में डेरा डाले है। सर्विलांस की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के कुछ करीबियों से भी पूछताछ की गई है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद आग लगने का कारण पता चल सकेगा। पुलिस आग लगने पर यात्रियों को नहीं जगाने और मौके से भागने को लेकर आरोपियों से सवाल करेगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई थी। घटना में बिहार के सीतामढ़ी निवासी दो मासूम बच्चों, समस्तीपुर निवासी मां-बेटी सहित पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। मोहनलालगंज थाने में बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक ने बस के चालक, परिचालक और ट्रेवेल पॉइंट एजेंसी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
 

पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, देखें रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed