{"_id":"69810cf92d15b389720c44ff","slug":"lucknow-remained-the-hottest-place-in-the-state-for-the-second-consecutive-day-due-to-the-disturbance-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1588383-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विक्षोभ का असर, लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विक्षोभ का असर, लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा लखनऊ
विज्ञापन
सोमवार को धूप में उतर गए गर्म कपड़े।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में फरवरी की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। सोमवार को दिन के साथ-साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखने को मिला, जिससे ठंड का असर कमजोर पड़ा।
सोमवार की शुरुआत सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा आसमान साफ होता गया। तेज धूप निकली और हवा में गर्माहट महसूस की गई। दोपहर के समय मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इसकी वजह से लोगों को कोट, जैकेट, स्वेटर आदि उतारने पड़ गए।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं। सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह बदलाव का संकेत है। अभी फिर से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री की बढ़त के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की उछाल के साथ 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव
विक्षोभ के असर से राजधानी में तीन दिन के अंदर अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की वृद्धि आ चुकी है। तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
31 जनवरी - 18.7 - 8.8
01 फरवरी - 24.1 - 7.6
02 फरवरी - 26.3 - 13.0
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)

सोमवार को धूप में उतर गए गर्म कपड़े। - फोटो : अमर उजाला