{"_id":"61a8a77467b50c623f272ba7","slug":"lucknow-region-seva-prabandhak-transferred-to-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी पड़ी भारी, रोडवेज सेवा प्रबंधक हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: मुख्यमंत्री योगी की नाराजगी पड़ी भारी, रोडवेज सेवा प्रबंधक हटाया गया
Thu, 02 Dec 2021 05:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद सेवा प्रबंधक विक्रमजीत सिंह को लखनऊ से हटाकर कानपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बसों को दुरुस्त रख पाने की नाकामी लखनऊ परिक्षेत्र (लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली) के सेवा प्रबंधक को भारी पड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने गुरुवार सुबह उन्हें हटा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद सेवा प्रबंधक विक्रमजीत सिंह को लखनऊ से हटा कर कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में सेवा प्रबंधक के पद स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ये कार्रवाई रोडवेज के एमडी नवदीप रिणवा ने की। विक्रमजीत सिंह की जगह पर केंद्रीय कार्यशाला कानपुर में तैनात केके सिंह को लखनऊ परिक्षेत्र का सेवा प्रबंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने एक दिसंबर को ‘2000 के स्पेयर पार्ट के लिए 11 दिन खड़ी रही जनरथ बस ’ शीर्षक से खबर को छाप करके सवारियों को होने वाली दिक्कत एवं रोडवेज के नुकसान का खुलासा किया था। मुख्यमंत्री ने इस खबर का संज्ञान लेकर बीते बुधवार को ही रोडवेज अफसरों को अल्टीमेटम दिया था कि बस यात्रियों को परेशानी हुई तो अफसरों की खैर नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एमडी ने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार सुबह विक्रमजीत सिंह को बसों के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी से हटा दिया। वहीं एमडी के द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।