{"_id":"688bd487711cf16318040f82","slug":"lucknow-received-26-less-rainfall-than-normal-in-june-and-july-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1319390-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जून व जुलाई में लखनऊ में सामान्य से 26 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जून व जुलाई में लखनऊ में सामान्य से 26 फीसदी कम हुई बारिश
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम डालीबाग में बारिश का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को लखनऊ में बीते दो माह में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 31 जुलाई के बीच दो माह में लखनऊ में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग का कहना है कि मानसून के बचे हुए दो महीनों अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बनाया कि 1 जून से लेकर 31 जुलाई के बीच लखनऊ में सामान्य ताैर पर 317.3 मिमी बारिश रिकार्ड की जाती है। इस मानसून में बीते जून और जुलाई में राजधानी में सामान्य से 26 फीसदी कम 234.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि आने वाले दो महीनों अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश के संकेत हैं।
बृहस्पतिवार को लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ीं जिससे दिन भर माैसम सुहाना रहा। दिन के पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट आई। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी यहां छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार कम हैं। शाम तक कुल 1.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।