{"_id":"5f95b8448ebc3e276d6badba","slug":"lucknow-ravana-symbol-of-evil-burnt-in-aishbag-70-foot-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : ऐशबाग में जला बुराई का प्रतीक रावण, 70 फुट के पुतले का हुआ दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : ऐशबाग में जला बुराई का प्रतीक रावण, 70 फुट के पुतले का हुआ दहन
Sun, 25 Oct 2020 11:09 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
एशबाग में 70 फुट के रावण का दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी रविवार को नगर में रावण दहन के साथ मना। ऐशबाग रामलीला मैदान में शहर के सबसे बड़े 70 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की मौजूदगी में किया गया। रावण दहन से पहले यहां कलाकारों ने लगभग 2 घंटे तक राम रावण युद्ध और रावण वध की लीला का मंचन किया। उसके बाद यहां मैदान में 70 फुट ऊंचे पुतले का दहन हुआ।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में पुतला इस बार "करोना का हो नाश" करने की थीम पर तैयार किया गया था। पुतला दहन के समय कमेटी पदाधिकारियों के अलावा आम दर्शकों को जुटने की इजाजत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भगवान राम ने असत्य पर विजय प्राप्त की और वह सभी को साथ लेकर चले। मौके पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत रामलीला समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने रामलीला समिति के ऑनलाइन प्रसारण से मंचन परंपरा बनाए रखने की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
नगर में तमाम रामलीला मंचन इस साल नहीं हुए हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर पुतला दहन आयोजन भी नहीं हुआ और ना ही दशहरा मेला लगा। मौसमगंज रामलीला समिति के परिसर में सांकेतिक पूजन दहन हुए। रामलीला दशहरा मेला कमेटी सेक्टर ए हिंद नगर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड रामलीला मैदान में सांकेतिक रूप से पुतला दहन हुआ।
कमेटी के महामंत्री रामनाथ शुक्ला समेत कई की मौजूदगी में रविवार शाम 5 बजे मैदान में 15 फुट ऊंचाई वाले रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। दशहरा मेला आदि नहीं लगा। कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच दहन हुआ। इसके अलावा नगर की तमाम कालोनियों और मोहल्लों सोसाइटी में बच्चों और बड़ों ने घर में बने हुए 3 से 5 फुट के पुतलों का दहन शाम को किया।