फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Raped in the name of moving to Mumbai by friendship, arrested, information about the deteriorating health of the teenager

लखनऊ : दोस्ती कर मुंबई घुमाने के नाम पर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, किशोरी की तबियत बिगड़ने पर हुई जानकारी

Wed, 27 Apr 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपी बदलबदलकर नाम बताता था। उसने दोस्ती के नाम पर किशोरी को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Raped in the name of moving to Mumbai by friendship, arrested, information about the deteriorating health of the teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महानगर पुलिस ने किशोरी छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। इसके बाद उसे मुंबई घुमाने का लालच दिया। साथ ही दोस्ती के नाम पर शान-ओ-शौकत की जिंदगी जीने का सपना दिखाकर दुष्कर्म किया। जब किशोरी की तबियत खराब हुई तो परिवारीजनों को जानकारी हुई। परिवारीजनों ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बुधवार इंदिरानगर के संतनगर साईधाम मंदिर के पास रहने वाले नितेश उर्फ  अनिकेत उर्फ  नरेंद्र धानुक को बादशाहनगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि नितेश ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की। उसके बाद बड़े-बड़े सपने गिफ्ट देकर रेस्टोरेंट में मिलने लगा। 17 अप्रैल को सप्राइज गिफ्ट देने के बहाने रिवर फ्रंट पर बुलाया। जहां अपनी बातों में फंसाकर अश्लीलता शुरू कर दी। 
विज्ञापन


विरोध पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। घर आने पर तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को पूरी जानकारी हो सकी। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपी बदलबदलकर नाम बताता था। उसने दोस्ती के नाम पर किशोरी को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed